नई दिल्ली, अक्टूबर 26। भारतीय शेयर बाजार में जितने बड़े निवेशक हैं, उनमें राकेश झुनझुनवाला का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट कहा जाता है, जो इस समय 105 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दूसरे निवेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में मौजूद शेयरों पर नजर रखते हैं, क्योंकि ऐसा करके वे झुनझुनवाला के एक्सपीरियंस और अनुमान का फायदा ले सकते हैं। एक मार्की शेयर बाजार निवेशक के रूप में झुनझुनवाला ने ऐसे कई कई शेयरों में निवेश किया है, जिन्होंने भारी रिटर्न जनरेट किया है। ऐसा ही एक शेयर है फेडरल बैंक। फेडरल बैंक के शेयर ने पिछले 13 महीनों में 102.5 फीसदी बढ़ा है।
50.50 रु से 102.35 रु पर पहुंचा
फेडरल बैंक का शेयर 1 अक्टूबर 2020 को 50.50 रु पर था, जबकि आज यह 102.35 रु के आस-पास कारोबार कर रहा है। यानी इसने 13 महीनों से कम समय में निवेशकों को 102.5 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। 102.5 फीसदी रिटर्न का मतलब यह भी है कि इसने निवेशकों का दोगुने से अधिक कर दिया है। इस समय फेडरल बैंक की मार्केट कैप 21,457 करोड़ रु है।
छुआ 52 हफ्तों का शिखर
सोमवार को फेडरल बैंक के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर भी छुआ। बैंक का शेयर कल 107.65 रु तक गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। इस शेयर ने बीते करीब 13 महीनों में निवेशकों के 1 लाख रु को 2 लाख रु में कंवर्ट कर दिया है। 102.5 फीसदी रिटर्न से अगर किसी ने इसके शेयरों में पिछले साल अक्टूबर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 2 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी
राकेश झुनझुनवाला ने फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के लेटेस्ट शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, उन्होंने और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने मिलकर कोच्चि स्थित प्राइवेट बैंक में 1.01 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। इतना ही नहीं बैंक का लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटज ने टार्गेट भी बढ़ाया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटज के अनुसार ये शेयर 125 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब 23-24 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो इस शेयर पर विचार कर सकते हैं। हालांकि यह सलाह नहीं है।
कितनी है टोटल हिस्सेदारी
झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की अब फेडरल बैंक में लगभग 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार झुनझुनवाला और उनकी पत्नी ने संयुक्त रूप से बैंक के 2.10 करोड़ शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए हैं।
शानदार रहे बैंक के रिजल्ट
फेडरल बैंक ने बीते शुक्रवार को सितंबर 2021 में समाप्त हुई तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। इसे सितंबर तिमाही में 460.26 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके लाभ ने 50 प्रतिशत की छलांग लगाई है। पिछले साल की समान तिमाही में इसे 307.62 करोड़ रु का फायदा हुआ था। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 7 प्रतिशत बढ़कर 1,479.42 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की तिमाही में 1,379.85 करोड़ रुपये थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
