Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भारत में निवेश का एक तरीका है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एफडी में किया गया निवेश सुरक्षित रहता है और एक निश्चित अवधि के बाद निवेशकों को ब्याज के साथ उनकी पूरी राशि वापस मिल जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद, हाल ही में कई सरकारी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इन सरकारी बैंक में सबसे ज्यादा एफडी पर ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है. बैंक 366 दिनों की एफडी पर 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहा है. इसके अतिरिक्त, एक साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत, 3 साल के लिए 6.3 प्रतिशत और 5 साल के लिए 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है.
इंडियन ओवरसीज बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है. इसके अलावा, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर भी 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है.
पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.05 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है. बैंक द्वारा एक साल की एफडी पर 6.10 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है.
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया 999 दिनों की ग्रीन एफडी पर 7.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है. वहीं, एक साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहा है. इसके अतिरिक्त, बैंक 1111 दिनों, 2222 दिनों और 3333 दिनों की एफडी पर भी 7 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है. एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications