फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म माना जाता है. एफडी में आपको गारंटी रिटर्न भी मिलता है. वहीं एक्सपर्ट भी पोर्टफोलियों में एफडी शामिल करने की सलाह देते हैं. ज्यादातर लोग बैंक एफडी को पांच सालों के लिए कराते हैं. लेकिन अगर आपको एक साल पूरे होने के बाद एफडी से पैसे निकालने पड़ जाएं, तो क्या ऐसे में ब्याज मिलेगा या नहीं? चलिए जानते हैं.

फिक्स्ड डिपॉजिट को आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. सालों से लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में भरोसा करते आए हैं. इसमें म्यूचुअल फंड की तरह मार्केट का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता. एफडी की सबसे खास बात होती है कि इसमें आप प्री-मैच्योर विद्ड्रॉल का ऑप्शन दिया जाता है. इस ऑप्शन के जरिए आप जरूरत पड़ने पर एफडी की अवधि पूरी होने से पहले ही पैसे निकाल सकते हैं.
लेकिन सबसे बड़ा सावाल ये है कि क्या ऐसा करने पर हमें जमा राशि में ब्याज मिलेगा या नहीं.
समय से पहले पैसा निकालने पर ब्याज मिलेगा या नहीं?
चलिए अब बिना वक्त गवाएं ये जान लेते हैं कि आपको 5 साल की एफडी में पैसे पहले निकालने पर ब्याज मिलेगा या नहीं. एफडी में आपको प्री-मैच्योर विद्ड्रॉल का ऑप्शन तो दिया जाता है. लेकिन इसमें डबल नुकसान हो जाता है. पहला आपको कम ब्याज मिलता है. इसके साथ ही आपको पेनल्टी भी देनी पड़ती है. ये पेनल्टी 0.5 फीसदी से 1.0 फीसदी तक होती है.
इसके अलावा बैंक आपको बुक्ड रेट पर नहीं बल्कि कार्ड रेट पर ब्याज देता है. जिस रेट पर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे जमा करते हों, उसे बुक्ड रेट कहा जाता है.
इसके अलावा कार्ड रेट के तहत बैंक आपको उतना ही ब्याज देगा, जितना उस अवधि के लिए तय किया गया है. मान लीजिए आपने 5 साल की एफडी एक साल पूरा होते ही तोड़ दी. तो ऐसी स्थिति में आपको 1 साल में बैंक जितना ब्याज देता है. उसके आथार पर ही ब्याज मिलेगा.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications