नई दिल्ली, जुलाई 27। भला आज के समय में करोड़पति कौन नहीं बनना चाहता? निश्चित रूप से हम में से अधिकांश लोग करोड़पति बनना चाहेंगे। लेकिन हममें से कितने लोग वास्तव में करोड़पति बनने के लिए प्रयास करते हैं? शायद हम बैठकर किसी दिन एक करोड़पति बनने के लिए लॉटरी जीतने या ऐसे है किसी दूसरे चमत्कार इच्छा करते हैं। मगर एक तरीका है, जिससे आप करोड़पति बन सकते हैं। ये तरीका है निवेश का। आगे जानिए पूरी डिटेल।
निवेश से करोड़पति बनना आसान
निवेश के माध्यम से पैसा बनाने का ऑप्शन आपके सामने है, जो आपको करोड़पति बना सकता है। अनुशासित निवेश धीरे-धीरे आपको करोड़पति बनने की ओर बढ़ा सकता है। धीमी और स्थिर दौड़ आपको जीत दिला सकती है।
बेहद सामान्य ऑप्शन से बनें करोड़पति
आइए निवेशकों के सामने मौजूद तीन सामान्य निवेश विकल्पों (पीपीएफ, बैंक एफडी और म्यूचुअल फंड) को लें। इनकी तुलना करने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा।
पीपीएफ
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) कर-बचत निवेश विकल्पों में सबसे सुरक्षित है। भारत सरकार द्वारा प्रबंधित इस योजना में सरकार की सॉवरेन गारंटी रहती है। आम धारणा के उलट पीपीएफ की ब्याज दरें पूरे कार्यकाल के दौरान स्थिर नहीं रहती हैं। वित्त मंत्रालय प्रत्येक तिमाही में अन्य छोटी बचत योजनाओं के साथ-साथ पीपीएफ की ब्याज दरों की समीक्षा करता है। ब्याज दरें मुख्य रूप से सरकारी बॉन्ड यील्ड के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। फिलहाल सरकार ने पीपीएफ की ब्याज दर 7.1% प्रति वर्ष रखी है। ये जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के लिए है। आप करोड़पति कितने समय में बन सकते हैं, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना निवेश करते हैं। यदि पीपीएफ की दरें समान रहती हैं और आप हर महीने 12000 रु का निवेश करें तो आप 25 साल में 98.95 लाख रु का फंड तैयार कर पाएंगे। अब यदि ब्याज दरें बढ़ें या आप ज्यादा निवेश करें तो ये काम जल्दी हो सकता है।
बैंक एफडी
बैंक एफडी हमारे देश में सबसे आम और पारंपरिक निवेश साधनों में से एक है। बैंकों में एफडी पर 5 लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो डीआईसीजीसी (डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन), जो आरबीआई की सहायक कंपनी है, इस जमा के लिए बीमा कवर प्रदान करती है। जहां तक रिटर्न का सवाल है, वर्तमान में, विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें 3%-7% प्रति वर्ष के बीच हैं। करोड़पति बनने की बात करें तो यदि आप 27.60 लाख रु की एक साथ एफडी कराएं और आपको 6.5 फीसदी की ब्याज ऑफर की जाती है तो आप 20 सालों में 1 करोड़ रु से अधिक फंड तैयार कर पाएंगे। यदि अधिक ब्याज मिले तो आप जल्दी करोड़पति बन सकते है।
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड में एक रूल है जिसे 15X15X15 कहा जाता है। यहां नंबर '15' का प्रयोग इस नियम में तीन बार किया गया है। इनमें ग्रोथ रेट, अवधि और बचत की मासिक राशि शामिल हैं। यह मानते हुए कि आपको 15 वर्षों (180 महीने) में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न प्राप्त होगा, आपको 1 करोड़ रुपये के फंड पर पहुंचने के लिए हर महीने 15000 रुपये निवेश करने की जरूरत होगी। यानी 15 साल, हर महीने 15000 रु और 15 फीसदी का सालाना रिटर्न आपको करोड़पति बनाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications