नई दिल्ली, जुलाई 16। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में बढ़ोतरी करने के लिए फिक्स डिपॉजिट (एफडी) और अधिक आकर्षक होते जा रहे है। बहुत सारे सार्वजनिक और निजी बैंकों ने पहले ही एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है, ग्राहकों को अपनी जमा राशि पर अधिकतम ब्याज का लाभ मिल रहा है। एफडी पर इन्वेस्टमेंट को सबसे सुरक्षित माना जाता है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई लोग एफडी का विकल्प चयन कर रहे हैं। और अधिक एफडी पर ब्याज दरों का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो बैंको, पोस्ट ऑफिस के कम जोखिम वाले फाइनेंशियल ऑप्शन में इन्वेस्टमेंट कर सकते है।
वरिष्ठ नागरिक को 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय
तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है, जो वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्णय लिया है। कंपनी ने फिलहाल इन्वेस्टर की आवश्यकता के मुताबिक दो विकल्प पेश किए हैं। एक गैर-संचयी सावधि जमा और दूसरा संचयी सावधि जमा है।
गैर संचयी सावधि जमा
इस एफडी में इन्वेस्टर मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। यह एफडी 2, 3, 4 और 5 साल की अवधि के लिए किया जा सकता है। गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यकाल के आधार पर इस पर ब्याज दरें 7.25 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक होती हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
संचयी सावधि जमा
तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का दूसरा प्रोडक्ट है। जिसका वरिष्ठ नागरिक लाभ उठा सकते हैं। जिसका भुगतान निवेशकों को मैच्योरिटी पर किया जाएगा। इस सावधि जमा की अवधि भी 1, 2, 3, 4 और 5 वर्ष है। ब्याज दर समयावधि के अनुसार 7.25 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत के बीच निर्धारित की गई है। 58 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग 60 महीने की एफडी पर 8.5 फीसदी ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
