
Best FD Rates : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक रेगुलर डिपॉजिटर्स (नॉन-सीनियर सिटीजन) को 8.20 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। लेटेस्ट ब्याज दरें डॉमेस्टिक, प्लेटिना एफडी, एनआरओ एफडी और एनआरई ट्रांजेक्शन पर लागू हैं। गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक अब 8.20 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर पर प्लेटिना एफडी ऑफर कर रहा है। आगे जानिए एफडी की बाकी डिटेल।
12 महीनों से 60 महीनों की एफडी
12 महीने से लेकर 60 महीने तक की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर बैंक 6.70 फीसदी से 7.40 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 80 सप्ताह (560 दिन) में मैच्योर होने पर प्लेटिना एफडी की अधिकतम ब्याज दर 8.20 फीसदी है।
प्लेटिना एफडी में निवेश राशि
प्लेटिना एफडी की दरें केवल 15 लाख रुपये से अधिक और 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट के लिए वैलिड हैं। ट्रस्ट, एसोसिएशन, सोसाइटी और क्लब (टीएएससी) के लिए, नॉन-इंडिविजुअल्स (एफआईजी को छोड़कर) और नॉन रेजिडेंशियल ग्राहकों सहित सभी इंडिविजुअल्स के लिए, प्लेटिना डिपॉजिट उपलब्ध हैं। हालांकि, प्लेटिना डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर नहीं मिलेगी।
प्लेटिना डिपॉजिट्स के लिए ब्याज दरें
प्लेटिना डिपॉजिट्स के तहत 12 महीने पर ब्याज दर 6.70 फीसदी, 12 महीने 1 दिन से 559 दिन पर 7.70 फीसदी, 80 सप्ताह (560 दिन) पर 8.20 फीसदी और 561 दिन से 989 दिन पर 7.70 फीसदी के अलावा 990 दिन पर 7.95 फीसदी और 991 दिन से 60 महीने पर 7.40 फीसदी ब्याज दर रहेगी।
चेक करें दरों की डिटेल
घरेलू, एनआरओ फिक्स्ड डिपॉजिट और 2 करोड़ से कम बैंक की संपूर्ण निधि डिपिट के लिए 7 दिनों से लेकर 120 महीनों तक की अवधि के लिए 3.75 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। इनमें 7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं के लिए ब्याज दर 3.75 फीसदी, 30 दिनों से 89 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.25 फीसदी और 90 से 179 दिनों के लिए ब्याज दर 4.75 फीसदी है, जबकि अगले 6 से 9 महीनों में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर होगी 5.50 फीसदी। 9 महीने 1 दिन से 12 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 6.50 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा और 12 महीने और एक दिन से 559 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी राशि पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा।

जानिए बाकी दरें
80 सप्ताह (560 दिन) में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 8.00 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर ऑफर करता है, जबकि 561 दिनों से 989 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.50 फीसदी, 990-दिन की एफडी पर 7.75 फीसदी, 991-दिन से 60-महीने तक की एफडी पर 7.20 फीसदी, 60 महीने 1 दिन से 120 महीने की एफडी पर 6.50 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक सभी अवधियों में रेसिडेंट वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दर की पेशकश करेगा। आज ही आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद संभावना है कि एफडी दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
