नयी दिल्ली। निवेश छोटी और लंबी दोनों अवधियों के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। आप स्टॉक, एफडी या म्यूचुअल फंड से पैसा कमा सकते हैं। मगर ये वक्त संकट वाला है। कई ऑप्शन ढेर हो गए और कुछ के रिटर्न बेहद कम हो गए। इस साल में कोरोना महामारी ने बहुत कुछ बदल कर रख दिया। यहां हम उन ऑप्शंस की तुलना करेंगे जिनमें अधिकतर निवेशक पैसा लगाते हैं। तुलना के जरिए हम जानेंगे की किस ऑप्शन ने 2020 में अब तक निवेशकों को मालामाल किया है और किसने निराश।
सेंसेक्स और निफ्टी
निफ्टी में बड़ी गिरावट आई है। इस साल जनवरी में 12,430 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इस समय ये ये 11,124 पर है। इसका सीधा मतलब है कि ये इस साल में करीब 9 फीसदी नुकसान में है। इसी तरह बीएसई का सेंसेक्स भी अच्छे स्तरों पर चल रहा था। 20 जनवरी को ये 42273 के उच्च स्तर पर पहुंचा। मगर इस समय 2020 में ये भी करीब 9 फीसदी ही नीचे है।
इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम या ईएलएसएस म्युचुअल फंड
टैक्स बेनेफिट के लिए चुनी गई इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने पिछले 7 महीने के अंतराल के दौरान करीब 8 फीसदी का नकारात्मक रिटर्न दिया है। यानी निवेशक यहां भी नुकसान में हैं।
लार्ज-कैप, स्माल कैप और मिड-कैप म्यूचुअल फंड
इन सभी म्यूचुअल फंड ने भी निगेटिव रिटर्न दिया है। इनमें सबसे कम नुकसान मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम पर हुआ है, जिसने 4.87 फीसदी का सबसे कम नकारात्मक रिटर्न दिया।
रियल एस्टेट
निवेशकों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है। मगर रियल एस्टेट से भी निगेटिव रिटर्न ही मिला है। इसने -0.2 फीसदी का मामूली मगर नुकसानदेह रिटर्न दिया है। और कोरोना की स्थिति ने कीमतों में कमी के साथ इसे और बदतर बना दिया है।
बैंक एफडी
कोरोना संकट में आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बीच बैंकों ने एफडी पर भी खूब ब्याज दर कम की। इस समय बैंक डिपॉजिट पर आपको 5-6 फीसदी तक ही ब्याज मिलेगा। वैसे मौजूदा बाजार स्थिति को देखते हुए यह एक अच्छा रिटर्न है।
सोना और चांदी
सोना और चांदी दोनों ने मालामाल बना दिया है। 1 जनवरी 2020 को 24 कैरेट सोने की कीमत 39200 थी, जबकि 31 जुलाई को सोने का मूल्य 52900 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। केवल 7 महीनों में इसने 35% रिटर्न दिया। इसी तरह 1 जनवरी 2020 को 1 किलो चांदी की कीमत 46665 रु थी, जबकि 31 जुलाई को 64750 रु पर पहुंच गई। यानी चांदी ने 36.6% रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications