FD Interest Rates: एफडी में निवेश करने के कई सारे फायदे होते हैं। यह सुरक्षित निवेश का तरीका होने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी देता है।
अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि कई बैंक एफडी पर 9.1 % तक का ब्याज दे रहे हैं।

डीसीबी बैंक, सिटी यूनियन बैंक, आरबीएल, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक, आदि कई बैंकों ने मई महीने में अपनी एफडी की ब्याज दर में बदलाव किया है। चलिए अब आपको बताते हैं कि ये बैंक कितना ब्याज एफडी पर दे रहे हैं।
IDFC FIRST Bank दे रहा है एफडी पर इतना ब्याज
आपको IDFC FIRST Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम राशि पर सावधि जमा ब्याज दरों (fixed deposit interest rates) में बदलाव किया है। ये बदलाव 15 मई के बाद से लागू हो चुके हैं।
बैंक वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 3% से 7.90% तक की ब्याज दरें प्रदान करता है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए बैंक 0.50% प्रति वर्ष का अतिरिक्त स्प्रेड प्रदान करता है।
इसमें ब्याज दर 3.50% से 8.40% तक भिन्न होती है। 500 दिनों की अवधि पर 8% और 8.40% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जाती है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक इतना दे रहा है एफडी पर ब्याज
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी कराने वालों के लिए ब्याज दरें में बदलाव किया है।
इस बैंक की तरफ से अब 4 फीसदी से लेकर 8.5 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है और अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको 9.1 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
आरबीएल बैंक दे रहा है एफडी पर इतना ब्याज
आपको बता दें कि आरबीएल बैंक ने भी अपनी एफडी की दरों को रिवाइज किया है और यह ब्याज दरें भी 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी।
आरबीएल बैंक की तरफ से दिया जा रहा सबसे ज्यादा ब्याज 8 फीसदी है, जो 18-24 महीनों की एफडी के लिए दिया जा रहा है।
SBI बैंक एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है
भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया गया है। 15 मई को ब्याज दरों में बदलाव करते हुए कुछ अवधियों के लिए इसे 75 बीपीएस तक रिवाइज किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 से 3 साल की अवधि की एफडी पर 7 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपको एफडी पर 7.5 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर देगा इतना ब्याज
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों के इस महीने रिवाइज किया है और यह भी 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी।
बैंक की तरफ से 3.5 फीसदी से लेकर 7.55 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 400 दिन की एफडी पर ऑफर की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

WhatsApp पर 'Scholarship-QR' स्कैम का बड़ा खतरा: खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, तुरंत अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी



Click it and Unblock the Notifications