FD Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इस साल रेपो रेट में 1 प्रतिशत की कटौती के बाद देश के कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरें भी कम कर दी हैं। हालांकि, अन्य निवेश स्कीमों के मुकाबले एफडी पर अभी भी आकर्षक रिटर्न मिल रहे हैं।
सबसे सुरक्षित और दमदार रिटर्न के लिए लोगों में एक भरोसा बनाने वाले एफडी को लेकर कई इंवेस्टर्स में यह सवाल होता है कि कहां पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा। पोस्ट ऑफिस या बैंक में से कहां एफडी कराना ज्यादा सही है? तो चलिए रिटर्न के हिसाब से देखते हैं...
FD पर कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
अगर पिछले कुछ साल के एफडी पर निवेशकों को मिले ब्याज हिस्ट्री को देखें तो डाकघर (पोस्ट ऑफिस) ने एफडी पर सर्वाधिक ब्याज देने के मामले में देश के प्रमुख बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। डाकघर एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंकों की तुलना में अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर अधिक ब्याज दे रहा है। विशेष रूप से, हम यहां 5 साल की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों की तुलना करेंगे।

डाकघर 5 साल की एफडी पर सबसे अधिक 7.5 प्रतिशत का ब्याज प्रदान कर रहा है, जो किसी भी अन्य बैंक द्वारा दी जा रही दर से अधिक है। डाकघर में, सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को समान ब्याज मिलता है।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), 5 साल की एफडी पर 6.05 प्रतिशत से 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
मार्केट कैप के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में 5 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत से 6.90 प्रतिशत तक ब्याज दरें उपलब्ध हैं। सामान्य ग्राहकों के लिए यह दर 6.40 प्रतिशत है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत से 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
