नई दिल्ली, जुलाई 28। जो लोग निवेश कर रहे हैं या फिर करने की सोच रहे हैं वे फायदे के लिए ही अपना पैसा कहीं पर लगाते हैं। कोई भी सिर्फ इसलिए निवेश करना पसंद नहीं करेगा कि उसका पैसा कहीं पड़ा रहे। दूसरी अहम चीज होती है सेफ्टी। पैसा सेफ रहेगा तो ही बढ़ेगा और अगर पैसा सेफ न हो तो कभी भी फायदे के बजाय उलटे नुकसान हो सकता है। निवेश के कई रास्ते हैं, जिनमें गोल्ड, एफडी और शेयर बाजार शामिल हैं। और बेहतर सुरक्षा के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीमें भी मौजूद हैं। मगर सबसे ज्यादा फायदा कहां हैं। यहां हम जानेंगे कि पिछले एक साल में गोल्ड, एफडी और शेयर बाजार में सबसे अधिक मुनाफा कहां मिला है।
ये है सबसे ज्यादा फायदे वाला ऑप्शन
पिछले एक साल में शेयर बाजार काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। यही वजह है कि इसने बाकी निवेश ऑप्शनों को पीछे छोड़ दिया। बीते साल भर में शेयर बाजार से ही निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न मिला। सेंसेक्स बीते एक साल में करीब 38.9 फीसदी उछला है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है निवेशकों के लिए शेयर बाजार कितना फायदेमंद रहा। हालांकि कई शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक ही साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया।
एफडी पर कितना मिला रिटर्न
आपको मालूम होगा कि बीते कुछ सालों में एफडी पर ब्याज दरें काफी कम हो गयी हैं। इसी के चलते एफडी अब उतना फायदे वाला विकल्प नहीं रह गया है, जितना पहले हुआ करता था। बीते एक साल में देखें तो एफडी पर निवेशकों को औसतन 5.1 फीसदी फायदा हुआ है। ये शेयर बाजार के मुकाबले काफी कम फायदा है। मगर एफडी में सुरक्षा की उम्मीद बहुत अधिक रहती है।
गोल्ड ने कराया नुकसान
अब बात सोने की करते हैं। सोने निवेशकों को फायदे के उलट नुकसान कराया है। गोल्ड, जिसे सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर ऑप्शन माना जाता है, ने बीते एक साल में निगेटिव रिटर्न दिया है। इसका पिछले एक साल का रिटर्न -4.72 फीसदी रहा है। दरअसल पिछले साल अगस्त में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, जबकि इस समय ये रिकॉर्ड स्तर से करीब 8500 रु सस्ता है। यानी सोने के रेट गिरे हैं और निवेशक नुकसान में हैं।
पोस्ट ऑफिस स्कीम
अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की स्कीमों की। यहां निवेशकों को पीपीएफ पर 7.1 फीसदी और कुछ स्कीमों पर इससे अधिक रिटर्न मिला है। मगर पोस्ट ऑफिस स्कीम सेफ्टी के लिहाज से बेहतर होने के बावजूद रिटर्न के मामले में शेयर बाजार के आगे कहीं नहीं ठहरतीं। शेयर बाजार में आप एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।
कैसे करें एसआईपी
शेयरों में एसआईपी के जरिए निवेश के लिए आप महीने की एक तारीख फिक्स कर सकते हैं। साथ ही मासिक आधार पर कितना निवेश करना चाहते हैं ये भी तय करना होगा। एक और अहम चीज होती है ट्रिगर डेट। ट्रिगर डेट पर आप जिन शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिए एक अलग से ऑर्डर देना होगा। ये ऑर्डर आपको ब्रोकर के ऑर्डर मैचिंग सिस्टम के जरिए पूरा होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications