नई दिल्ली, दिसंबर 4। सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरें काफी गिर गई हैं और देश के टॉप 3 निजी क्षेत्र के बैंकों या देश के बड़े 3 सरकारी बैंकों में आपको एफडी पर 5.5% से अधिक ब्याज मिलना कठिन है। मगर एक एफडी ऑप्शन ऐसा है जिसमें निवेशकों को 8.77% तक ब्याज मिलता है। बता दें कि ये एक सरकारी कंपनी है, जो एफडी पर 8.77 फीसदी तक भारी भरकम रिटर्न दे रही है। जानते हैं इस एफडी की डिटेल।
तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन
तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन वो कंपनी है, जो निवेशकों को 8.77 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रही है। पहले बात करते हैं सामान्य नागिरकों की। उन्हें यहां 24 महीने की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा। ये तिमाही आधार पर क्रेडिट किया जाएगा। वहीं 36 महीने की एफडी पर मासिक और तिमाही आधार पर 7.75 फीसदी और सालाना आधार पर 7.98 फीसदी ब्याज मिलेगा। बात करें 60 महीनों की अवधि की इसमें मासिक और तिमाही आधार पर 8.00 फीसदी और सालाना आधार पर 8.24 फीसदी ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज
तमिलनाडु ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन वरिष्ठठ नागरिकों को 8.77 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रही है। उन्हें 24 महीने की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा। ये तिमाही आधार पर क्रेडिट किया जाएगा। वहीं 36 महीने की एफडी पर मासिक और तिमाही आधार पर 8.25 फीसदी और सालाना आधार पर 8.51 फीसदी ब्याज मिलेगा। बात करें 60 महीनों की अवधि की इसमें मासिक और तिमाही आधार पर 8.50 फीसदी और सालाना आधार पर 8.77 फीसदी ब्याज मिलेगा।
राज्य सरकार की कंपनी
यह तमिलनाडु सरकार के समर्थन वाली कंपनी है। इसलिए यहां जमा बहुत सुरक्षित है। जमा भी संचयी योजना के तहत उपलब्ध हैं, जहां ब्याज दर कमोबेश समान है। लेकिन, चक्रवृद्धि के कारण आपका रिटर्न काफी अधिक हो सकता है।
कैसे करें आवेदन
ये एफडी खाता ऑनलाइन नहीं खोला जा सकता है। आपको कंपनी ऑफिस जाना पड़ेगा या केवाईसी सहित सावधि जमा फॉर्म को कुरियर करना पड़ेगा। मनी मल्टीप्लायर योजना के तहत जमा पर तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाता है। ये कंपनी एक अच्छा लाभ कमाने वाली कंपनी है जो 1975 से मुनाफा कमा रही है। ये जमा सुरक्षित हैं, लेकिन, अभी एकमात्र समस्या यह है कि ऑनलाइन सुविधा नहीं है। इसलिए, यह तमिलनाडु में रहने वालों के लिए फायदेमंद होगा और जो कार्यालय जाकर सावधि जमा खोल सकते हैं। बाकी निवेशकों के लिए यह काम थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
लंबे समय के लिए करें निवेश
इस बात की संभावना फिलहाल नहीं दिखती है कि ब्याज दरें जल्द ही बढ़ाई जाएंगी। इसलिए उच्च ब्याज दरों से लाभ कमाने के लिए लंबी अवधि के लिए एफडी कराना जरूरी है। उदाहरण के लिए, वरिष्ठ नागरिक 5 साल की जमा राशि पर 8.77% तक प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए जानकार भी 5 साल की अवधि का ऑप्शन चुनने की सलाह देते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए केवल 7.4% ब्याज की पेशकश करती है। उस लिहाज से यह बिल्कुल भी बुरा विकल्प नहीं है। इसके अलावा तमिलनाडु परिवहन विकास वित्त निगम तमिलनाडु सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications