Father's Day Gift 2024: 16 जून को फादर्स डे को तौर मनाया जाता है. पिता की ढलती और बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ पैसों की जरूरतों में भी बदलाव आते हैं. ऐसे में जरूरी है कि फाइनेंशियल प्लानिंग सही तरीके से की जाए. ऐसे आप अपने पिता को इस बार फाइनेंशियल गिफ्ट देकर आगे की जिंदगी को बेहतर कर सकते हैं. ताकि उन्हें पैसों की किल्लत का सामना ना करना पड़े. इसलिए इस फादर्सडे आप पिताजी को बैंक FD करके स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं.
निवेश के लिहाज से आज भी लोग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर भरोसा जताते हैं. निवेशकों को डिपॉजिट के समय ही जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी होती है. इसमें फिक्स टेन्योर में एकमुश्त पैसा तैयार हो जाता है. खासकर सीनियर सिटीजन के लिए तो ये इनवेस्टमेंट टूल्स काफी बेहतर मानी जाती है. क्योंकि बैंक सामान्य ब्याज दरों से आधे फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं. आज हम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के FD की बात करेंगे.

SBI Senior Citizen FD : 1 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर ब्याज
SBI ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.30% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 1,61,253 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 11,253 रुपए होगी. अगर 1 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए पर ब्याज से 22,507 रुपए की कमाई होती. वहीं, 1 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 45,014 रुपए की इनकम होगी.
SBI Senior Citizen FD: 3 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर कमाई
SBI ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.25% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 3 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 1,86,082 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 36,082 रुपए होगी. अगर 3 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए ब्याज से 72,164 रुपए की कमाई होती. वहीं, 3 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 1,44,328 रुपए की इनकम होगी.
SBI Senior Citizen FD: 5 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर ब्याज
SBI ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.50% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 5 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 2,17,492 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 67,492 रुपए होगी. अगर 5 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए ब्याज से 1,34,984 रुपए की कमाई होती. वहीं, 5 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 2,69,969 रुपए की इनकम होगी.
सीनियर सिटीजन को मिलती है टैक्स छूट
SBI 400 दिनों की अमृत कलश योजना के तहत अन्य के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है. इसमें 1 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.3%, 3 साल के लिए 7.25% और 5 साल के लिए 7.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. खास बात ये है कि 5 साल की FD पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपए तक छूट भी मिलती है. तो चलिए समझते हैं कि अलग-अलग अवधि में जमा रकम पर ब्याज से कितनी कमाई होती है...
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
