Father's Day 2024 Financial Gifts: पापा.. दादा जी.. नाना जी... हर किसी की जिंदगी में इन सभी लोगों का योगदान होता है जिनकी वजह से व्यक्ति आगे बढ़ना सीखता है। इस साल फादर्स डे 2024 को 16 जून को मनाया जाएगा। हर साल यह डेट बदलती रहती है क्योंकि यह जून में तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

यह दिन पिता को सम्मानित करने का एक अवसर है जिन्होंने अपने पूरे जीवन में हमारा साथ दिया है। वैसे पितृत्व का जश्न एक दिन तक सीमित नहीं है, फादर्स डे हमारे प्यार और कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक विशेष दिन है।
इस दिन आप अपने पिता को फाइनेंशियल गिफ्ट भी दे सकते हैं ताकि चलकर उन्हें किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। आइए आपको ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट्स बताएंगे जो फाइनेंशियल बोझ को कम कर सकते हैं।
एसआईपी में निवेश करें
अगर आपके पिता म्यूचुअल फंड निवेश में नए हैं, तो SIP शुरू करना सही हो सकता है। आप इससे लॉन्ग टर्म में निवेश कर सकते हैं और अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएंगे। इस फादर्स डे पर आप अपने पिता के लिए आप एक छोटी SIP शुरू कर सकते हैं।
ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड
ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड का आप फादर्स डे पर अपने पिता को उपहार दे सकते हैं यह उनके लिए वित्तीय रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। यह वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करता है, खासकर उन पिताओं के लिए जो रिटायर हैं और आर्थिक रूप से अपने बच्चों पर निर्भर हैं।
यह एक सेकंडरी क्रेडिट कार्ड के जैसे होता है। जिसका उपयोग अन्य परिवार के लोग भी कर सकते हैं जैसे बच्चे, भाई-बहन, आपकी मां आदि।
स्वास्थ्य बीमा
पिता आपकी परवरिश की जिम्मेदारी उठाते हैं और आपको एक अच्छी जीवनशैली देते हैं। आपके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लिखाते-पढ़ाते हैं। हालांकि, जिंदगी के एक पड़ाव में माता-पिता को अच्छी चिकित्सा सहायता की भी आवश्यकता होती है। अगर आपके पिता के पास कोई स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं है, तो फादर्स डे इसे सुरक्षित करने का एक सही अवसर है।
सुनिश्चित करें कि योजना में उम्र से संबंधित बीमारियों और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च शामिल हो। फैमिली फ्लोटर प्लान एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह माता-पिता दोनों के खर्चों को कवर करता है। ध्यान रखें कि आपको एक ऐसी हेल्थ पॉलिसी की तलाश करनी चाहिए जिसमें एंट्री के लिए आयु संबंधी लिमिट नहीं हो। इसलिए भले ही आपके पिता अपने 60 के दशक के अंत में हों, पॉलिसी को उन्हें कवर करना चाहिए।
इमरजेंसी फंड शुरु करें
इमरजेंसी फंड एक अलग सेविंग्स अकाउंट होता है। इसका इस्तेमाल इमरजेंसी में किया जा सकता है। अक्सर माता-पिता अक्सर इमरजेंसी स्थितियों के लिए बचत करते हैं जैसे नौकरी छूट जाने, मेडिकल खर्च, घर की मरम्मत आदि।
फिर भी आप फादर्स डे पर एक इमरजेंसी फंड को अपने पिता जी को गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में अगर उन्हें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ती है, तो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। यह फंड उनके भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रखता है और उन्हें आने वाले दिनों में वित्तीय टेंशन से भी दूर रखता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
