Cyber Fraud: देश में डिजिटल लोन को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं लेकिन इसी में साइबर ठगी भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कुछ समय के भीतर काफी बड़ी संख्या में लोगों के साथ ठगी हुई है। ये स्कैमर्स लोन के नाम पर लोगों की निजी डेटा की जानकारी और एडवांस फीस के नाम की कई सारी घटनाएं उजगर हुई हैं।

सायबर क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसी ठगी अक्सर गांव में रहने वालों लोगों और मिनिमम इनकम वालों के साथ बहुत ज्यादा हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कैसे हो जाती हैं ये घटनाएं और इनसे कैसे बचा जाए और कहा इसकी शिकायत दाखिल कारवाई जाए।
कैसे फंसते हैं लोग ठगी के जाल में
ठगी की शुरुआत अक्सर मैसेज, सोशल मीडिया विज्ञापन या कॉल से होती है। कॉल करने वाला खुद को किसी नामी बैंक या फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताता है।
ऐप इंस्टॉल करवाना: ठग एक लिंक भेजते हैं, जिस पर क्लिक करने से नकली लोन ऐप फोन में इंस्टॉल हो जाता है।
डेटा पर कब्जा: ऐप फोन की फोटो, कॉन्टैक्ट और अन्य जानकारी की अनुमति मांगता है। कई लोग बिना पढ़े अनुमति दे देते हैं।
पैसे की मांग: लोन पास करने से पहले फीस या चार्ज के नाम पर रकम मांगी जाती है।
डराने और धमकाने का खेल: पैसे न देने पर फोटो एडिट कर बदनाम करने या रिश्तेदारों को कॉल करने की धमकी दी जाती है।
नई तकनीक से बढ़ा खतरा
अब कुछ मामलों में ठग नकली आवाज और वीडियो का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। इससे लोग और ज्यादा डर जाते हैं और जल्दबाजी में पैसे भेज देते हैं।
खुद को सुरक्षित कैसे रखें
थोड़ी समझदारी से इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है।
सिर्फ जानी-पहचानी और सरकारी मान्यता वाली कंपनियों से ही लोन लें
लोन से पहले किसी भी तरह की फीस देने से साफ इनकार करें
अनजान नंबर से आई कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर लें
मोबाइल में जरूरी से ज्यादा ऐप परमिशन न दें
ठगी हो जाए तो क्या करें
अगर किसी तरह की ठगी हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत कदम उठाएं।
बैंक को जानकारी देकर अकाउंट सुरक्षित करवाएं
1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें
cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें
पहचान से जुड़े दस्तावेजों को तुरंत लॉक करवाएं
होसियारी ही बचाव का सबसे आसान तरीका
डिजिटल लोन सुविधा मददगार है, लेकिन बिना जांच-पड़ताल भरोसा करना भारी नुकसान पहुंचा सकता है। सही जानकारी और सावधानी से ही ऑनलाइन ठगी से बचाव संभव है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications