नई दिल्ली, फरवरी 13। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश आजकल भारत में नया ट्रेंड है। कई क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। कई ऐसी क्रिप्टोकरेंसी ने भी बहुत ही अच्छा रिटर्न जिनका रेट भी काफी कम था। लेकिन अगर देखा जाए तो बिटक्वाइन और एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ऐसी करेंसी हैं, जिनकी 5 साल से ज्यादा की हिस्ट्री है। ऐसे में आइये जानते हैं कि एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने कैसे आसानी से निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में सिप यानी हर माह या रोज निवेश का विकल्प चुना जा सकता है। इसके अलावा यह भी चुना जा सकता है कि आप कितना निवेश करना चाहते हैं।
आइये जानते हैं कि एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी ने कितने रुपये की सिप करने वालों को करोड़पति बना दिया है।
पहले जानिए एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में 350 रुपये डेली सिप से तैयार हुआ कितना फंड
अगर किसी ने आज से 5 साल पहले एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में डेली सिप शुरू की होगी तो उसको अच्छा रिटर्न मिला है। यह रिटर्न इतना अच्छा है कि अगर किसी ने आज से 5 साल पहले 350 रुपये रोज की सिप शुरू होगी तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपसे ये ज्यादा की हो गई है। इन 5 साल में 350 रुपये की डेली सिप के माध्यम से निवेशक का कुल निवेश करीब 639100 रुपये का हुआ होगा। वहीं इस निवेश की वैल्यू अब 1.06 करोड़ रुपये हो गई है। इस प्रकार से देखा जाए तो निवेशक को सालाना करीब 1567 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस निवेश से निवेशक के पास इस वक्त करीब 47.95372 एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी होगी। इनका रेट इस वक्त 222,221 रुपये चल रहा है।
आइये अब जानते है कि कितने रुपये की वीकली सिप से करोड़पति बन जाते।
2500 रुपये की वीकली सिप बना देती करोड़पति
एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने आज से 5 साल पहले 2500 रुपये की वीकली सिप शुरू की होती तो उसके निवेश की वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है। इन 5 साल में निवेशक एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में कुल मिलाकर 650,000 रुपये का निवेश करता। इस निवेश से उसके पास इस वक्त 47.53283 एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी होती। इस वक्त एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट 222,221 रुपये चल रहा है। इस प्रकार उसके निवेश की वैल्यू 1.05 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस प्रकार से निवेशक को कुल मिलाकर 1522 फीसदी का रिटर्न मिला होगा।
आइये अब जानते है कि कितने रुपये की मंथली सिप से करोड़पति बन जाते।
12000 रुपये की मंथली सिप बना देती करोड़पति
एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने आज से 5 साल पहले 12000 रुपये की मंथली सिप शुरू की होती तो उसके निवेश की वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है। इन 5 साल में निवेशक एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में कुल मिलाकर 720,000 रुपये का निवेश करता। इस निवेश से उसके पास इस वक्त 47.05544 एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी होती। इस वक्त एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट 222,221 रुपये चल रहा है। इस प्रकार उसके निवेश की वैल्यू 1.04 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस प्रकार से निवेशक को कुल मिलाकर 1350 फीसदी का रिटर्न मिला होगा।
आइये अब जानते है कि कितने रुपये का एकमुश्त निवेश करोड़पति बन जाते।
35000 रुपये का एकमुश्त निवेश बना देता करोड़पति
एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने आज से 5 साल पहले 35000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है। इस निवेश से निवेशक के पास इस वक्त 45.42122 एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी होती। इस वक्त एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का रेट 222,221 रुपये चल रहा है। इस प्रकार उसके निवेश की वैल्यू 1 करोड़ रुपये हो गई होगी। इस प्रकार से निवेशक को कुल मिलाकर 28696 फीसदी का रिटर्न मिला होगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications