नई दिल्ली, सितंबर 28। जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करना पसंद करते हैं, उन्हें एकमुश्त निवेश पर भी विचार करना चाहिए। एकमुश्त यानी एक ही बार में मोटे निवेश के मामले में लंबी अवधि के निवेश पर 10 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए विचार करना अच्छा आइडिया हो सकता है। एकमुश्त निवेश में एक बड़ी डाउन पेमेंट के रूप में पैसा जमा किया जाता है। जिन लोगों के पास अच्छी खासी रकम है, वे एक बड़ी राशि म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। वे निवेशक, जो कम से कम 3-4 साल के लिए अपना पैसा लगाना चाहते हैं और बड़े रिटर्न की उम्मीद करते हैं, उनके लिए भी यह ऑप्शन सही है। यहां हम 5 इक्विटी लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड की जानकारी हैं जिन्होंने पिछले 1 साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्हें आप एकमुश्त के लिए देख सकते हैं।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ के पास 4,272 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 64.72 फीसदी रहा है। शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 16.75 प्रतिशत रहा है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंशियल, टेक्नोनॉजी, एनर्जी, कंस्ट्रक्शन और स्वास्थ्य सेवा इंडस्ट्री में निवेश किया जाता है।
एक्सिस ब्लूचिप फंड
एक्सिस ब्लूचिप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ की कुल एयूएम 32,213 करोड़ रु की है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 64.21 फीसदी रहा। इसने अपनी शुरुआत के बाद से हर साल औसतन 18.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम का मकसद एक डाइवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी में वृद्धि हासिल करना है जिसमें मुख्य रूप से लार्ज-कैप स्टॉक और इक्विटी से संबंधित प्रोडक्ट में निवेश किया जाना शामिल हैं।
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 71.31 प्रतिशत है। अपनी शुरुआत के बाद से इसने औसतन 15.79 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न दिया है। ये भारतीय शेयरों में 97.57 प्रतिशत पैसा लगाता है, जिसमें लार्ज-कैप शेयरों में 71.06 प्रतिशत, मिड-कैप शेयरों में 8.98 प्रतिशत और स्मॉल-कैप शेयरों में 3.8 प्रतिशत फंड का निवेश किया जाता है।
बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड
बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ की एयूएम 1,212 करोड़ रु है। बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 61.27 फीसदी रहा है। इसकी शुरुआत के बाद से औसत वार्षिक रिटर्न 16.94% रहा है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंशियल, टेक्नोनॉजी, एनर्जी, सर्विसेज और एफएमसीजी इंडस्ट्री में निवेश किया जाता है।
कोटक ब्लूचिप फंड
कोटक ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ के पास 3,233 करोड़ रु की एयूएम एयूएम है। कोटक ब्लूचिप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 67.39 फीसदी रहा है। इसकी शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 16.44 प्रतिशत रहा है। फंड का अधिकांश फाइनेंशियल, टेक्नोनॉजी, एनर्जी, तेजी से बढ़ते उपभोक्ता वस्तुओं और निर्माण उद्योग में निवेश किया जाता है। वैल्यू रिसर्च ने इस फंड को 4 स्टार रेटिंग दी है। छोटी अवधि के लिए निवेश करते समय आपको ज्याजा सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब बाजार अपने उच्चतम स्तर पर हो। उच्च-जोखिम वाले विकल्पों में निवेश करना एक अच्छा विचार नहीं है। मगर तगड़ा रिटर्न यहीं से मिल सकता है। इसलिए रिस्क फैक्टर पर जरूर विचार करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
