EPFO Rules For Surname Change: शादी के बाद कई महिलाएं अपना सरनेम बदल लेती हैं, लेकिन अक्सर EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के रिकॉर्ड में यह बदलाव नहीं किया जाता। अगर PF रिकॉर्ड में नाम अपडेट नहीं है, तो भविष्य में फंड निकालने या नई नौकरी में PF ट्रांसफर करने में मुश्किलें आ सकती हैं।

नाम बदलना क्यों है जरूरी?
EPFO का सिस्टम आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स से आपके नाम की पुष्टि करता है। अगर इनमें से किसी में भी नाम अलग है, तो आपकी PF से जुड़ी प्रक्रिया रुक सकती है। इसलिए सभी दस्तावेजो में एक जैसा नाम होना ज़रूरी है।
EPFO में सरनेम बदलने के दो तरीके
आप दो तरीकों से अपने EPFO रिकॉर्ड में सरनेम अपडेट कर सकते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन।
तरीका 1: ऑनलाइन (घर बैठे सरनेम बदलें)
ऑनलाइन प्रक्रिया आसान और तेज़ होती है। इसके लिए आपके पास UAN नंबर और पासवर्ड होना चाहिए।
स्टेप्स:
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (UAN Member Portal)
अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें
"Manage" सेक्शन में "Modify Basic Details" चुनें
आधार में जो नया सरनेम है, वही भरें
"Update Details" पर क्लिक करें
यह रिक्वेस्ट आपके एम्प्लॉयर के पास जाएगी
एम्प्लॉयर जांच करके EPFO को भेजेगा
EPFO से अंतिम मंज़ूरी मिलने के बाद बदलाव पूरा हो जाएगा
पूरा प्रोसेस 15 से 30 दिन में पूरा हो सकता है।
तरीका 2: ऑफलाइन (EPFO ऑफिस जाकर)
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते, तो ऑफलाइन फॉर्म भरकर EPFO दफ्तर जाकर भी नाम बदल सकते हैं।
क्या करना होगा:
Joint Declaration Form डाउनलोड करें
उसमें पुराना और नया सरनेम भरें
आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट, पैन कार्ड की कॉपी साथ लगाएं
अपने एम्प्लॉयर से फॉर्म पर साइन और सील लगवाएं
यह सब EPFO के नजदीकी ऑफिस में जमा करें
ऑफलाइन प्रोसेस में भी 15-30 वर्किंग डेज लग सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट
डॉक्युमेंट किस लिए ज़रूरी है
अपडेटेड आधार कार्ड पहचान की पुष्टि के लिए
मैरिज सर्टिफिकेट शादी के बाद नाम बदलने का प्रमाण
पैन कार्ड फाइनेंशियल डिटेल्स वेरिफिकेशन के लिए
जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म EPFO को बदलाव की सूचना देने के लिए
अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें?
बदलाव की रिक्वेस्ट भेजने के बाद, आप EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं कि आपकी रिक्वेस्ट किस स्टेज पर है Pending, Approved या Rejected।
ध्यान देने वाली बातें
EPFO वही नाम स्वीकार करता है जो आधार कार्ड से मेल खाता हो
अगर आधार और बाकी डॉक्युमेंट में फर्क हुआ, तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है
पहले आधार में नया नाम अपडेट करें, फिर EPFO में रिक्वेस्ट डालें
शादी के बाद अगर आपने सरनेम बदला है, तो EPFO रिकॉर्ड में भी उसे अपडेट करना जरूरी है। इससे भविष्य में PF से जुड़े कामों में कोई अड़चन नहीं आएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से यह काम आराम से किया जा सकता है, बस सही डॉक्युमेंट्स और जानकारी होना जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
