EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने मेंबर्स, नियोक्ताओं (कंपनियों) और पेंशनर्स से अपील की है कि वे EPFO से जुड़ी कोई भी सर्विस किसी थर्ड पार्टी एजेंट या साइबर कैफे के जरिए न लें। EPFO ने बताया कि उसकी सभी सर्विसेस जैसे पासबुक देखना, क्लेम करना, नॉमिनेशन अपडेट करना आदि EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या UMANG ऐप पर बिल्कुल फ्री में मौजूद हैं।

इसलिए किसी बाहरी एजेंट को पैसे देकर ये काम करवाना न सिर्फ अनावश्यक है बल्कि इसमें धोखाधड़ी की आशंका भी हो सकती है। EPFO ने सभी से सावधानी बरतने और सिर्फ आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करने की सलाह दी है।
इन सर्विसेस को फ्री में यूज कर सकते हैं आप
EPFO ने चेतावनी दी है कि कई साइबर कैफे और एजेंट, EPFO की उन सर्विसेस के लिए मनमाना पैसा वसूल रहे हैं जो वास्तव में पूरी तरह मुफ्त और डिजिटल हैं। ये एजेंट सिर्फ वही ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे खुद भर सकते हैं। इसके अलावा अब पीएफ फंड क्लेम फाइल करते समय चेक या पासबुक की फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, अप्रैल 2025 से लागू नए नियम के तहत बैंक डिटेल जोड़ने के लिए कंपनी की मंजूरी भी जरूरी नहीं है।
EPFO ने तकनीक को आगे बढ़ाते हुए अब Face Authentication के जरिए UAN एक्टिवेशन की सुविधा भी UMANG ऐप पर शुरू की है। EPFO ने डेटा सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया है। ऑनलाइन डेटा की सुरक्षा के लिए कड़े साइबर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं, ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।
EPFO की सभी सर्विसेस UMANG ऐप या EPFO पोर्टल पर बिना किसी फीस या चार्ज के उपलब्ध हैं। इनमें KYC अपडेट करना, क्लेम फाइल करना (जैसे पीएफ निकालना या पेंशन क्लेम करना), पीएफ ट्रांसफर क्लेम करना (एक नौकरी से दूसरी नौकरी में पीएफ ट्रांसफर), शिकायत दर्ज करना (EPFO से जुड़ी कोई भी समस्या) और प्रोफाइल में सुधार करना (नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि) शामिल है।
आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही करें यूज
EPFO ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इन सेवाओं के लिए किसी को पैसे न दें और सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। इससे धोखाधड़ी से बचा जा सकता है और आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा। EPFO ने हाल के महीनों में अपनी सेवाओं को और भी अधिक डिजिटल, आसान और सुरक्षित बना दिया है, जिससे मेंबर्स को एजेंट्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं रही।
ऑटो-सेटेलमेंट मोड में एडवांस क्लेम
अब ₹1 लाख तक का एडवांस क्लेम ऑटो-सेटेलमेंट मोड में किया जा रहा है, यानी इसमें किसी मानव हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है और क्लेम जल्दी निपटता है। अधिकतर मामलों में अब नियोक्ता (एम्प्लॉयर) की मंजूरी की जरूरत नहीं होती, जिससे प्रोसेस और भी तेज हो गया है।
आधार आधारित प्रोफाइल सुधार की सर्विस भी शुरू हो गई है, जिससे यूजर खुद ही नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं। अगर गलत Member ID जुड़ गई है तो उसे भी अब खुद से UAN से हटाने का ऑप्शन दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications