EPFO New Rule 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हमेशा अपने PF खाता धारकों के लिए अच्छे-अच्छे कदम उठाता रहता है, इसी कड़ी में एक बार फिर इपीएफो ने अब पीएफ क्लेम आने पर पार्ट पेमेंट करने की घोषणा की है। ET NOW स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार, EPFO की तरफ से अपने रीजनल और जोनल ऑफिस को कहा है कि आखिरी पीएफ क्लेम सेटलमेंट के समय कुछ विशेष मामलों में पूरा क्लेम खारिज करने के बजाय पार्ट पेमेंट करें।

बता दें, यह फैसला तब लागू होगा, जब कंपनी की तरफ से अपने हिस्से का योगदान कुछ समय के लिए कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर पर रोक दिया गया हो। EPFO ने इस बदलाव को करने की पीछे की वजह में कहा कर्मचारियों को किसी भी तरह की दिक्कत परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीपीएफसी का आदेश
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (CPFC) ने हाल ही में अपने सभी जोनल और रीजनल ऑफिस को इस फैसले की जानकारी दी है। आदेश में कहा गया कि कई बार पुराने खातों से रकम ट्रांसफर न होने या कंपनियों के डिफॉल्ट करने की वजह से कर्मचारियों के क्लेम रिजेक्ट करने पड़े। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
ऑफिसों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे मामलों में पार्ट पेमेंट सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े।
किन मामलों में मिलेगा पार्ट पेमेंट?
EPFO के नियमों के मुताबिक, पार्ट पेमेंट पांच परिस्थितियों में किया जा सकता है:
जब कंपनी अपना योगदान समय पर न दे या डिफॉल्ट करे।
अगर फॉर्म 3A उपलब्ध न हो।
जब पुराने खातों से पूरी रकम ट्रांसफर न हुई हो।
अगर पिछली कंपनी से पीएफ राशि अटकी हो।
या जब कर्मचारी खुद पूरी राशि का दावा न करे।
इसके साथ ही EPFO ने कहा है कि हर पार्ट पेमेंट का रिकॉर्ड एक रजिस्टर में रखा जाएगा और हर महीने उसकी समीक्षा होगी। बाद में बाकी रकम आने पर कर्मचारी को नया क्लेम लगाने की जरूरत नहीं होगी। ऑफिस खुद ही भुगतान करेगा।
कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नए नियम से उन कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा जो किसी जरूरी जरूरत के लिए पीएफ निकालते हैं। पहले रिजेक्ट होने पर उन्हें हफ्तों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उपलब्ध रकम तुरंत मिल सकेगी। इससे आपात स्थिति में आर्थिक मदद मिलने में आसानी होगी।
लगातार सुधार कर रहा है EPFO
पिछले कुछ समय से EPFO अपनी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। अब क्लेम सेटलमेंट का प्रोसेस पहले से काफी तेज किया गया है। अकाउंट ट्रांसफर की दिक्कतें भी काफी हद तक कम हुई हैं। इसके अलावा, संगठन भविष्य में ऐसी सुविधा देने की तैयारी में है जिससे कर्मचारी अपने पीएफ खाते से सीधे बैंक एटीएम के जरिए पैसा निकाल सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications