EPFO Aadhaar-UAN linking rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आधार को अपने ग्राहक को जानो (KYC) डिटेल्स के रूप में यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ने की प्रोसेस को आसान बना दिया है। इससे EPFO ग्राहकों के लिए देरी कम होगी और कागजी कार्रवाई भी कम होगी।

क्या है नया बदलाव?
लेटेस्ट अपडेट के साथ सदस्य अब नियोक्ता या EPFO से लंबी मंजूरी का इंतजार किए बिना, अपने डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं और सेवाओं का अधिक आसानी से यूज कर सकते हैं, बशर्ते उनकी आधार जानकारी उनके UAN रिकॉर्ड से मेल खाती हो।
EPFO सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसे सभी मामलों में जहां UAN में मौजूद नाम, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ आधार में उपलब्ध नामों से पूरी तरह मेल खाती है, तो सदस्य अपने नियोक्ता से संपर्क कर सकता है, जो नियोक्ता पोर्टल में उपलब्ध KYC एफिशिएंसी के माध्यम से सदस्य के UAN के साथ आधार को जोड़ सकता है।
इससे क्या होगा फायदा?
ऐसे मामलों में, EPFO से अलग से किसी अप्रूवल की आवश्यकता नहीं होती। EPFO का यह लेटेस्ट कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पर्सनल डिटेल्स में छोटी-सी गलती के लिए भी ढेर सारी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती थी।
UAN को आधार से कैसे लिंक करें?
EPFO ने मेंबर के लिए UMANG ऐप का यूज करके अपने आधार को UAN से लिंक कर सकते है।
- सबसे पहले अपना UAN की जानकारी दें।
- अपने UAN के साथ रजिसट्रर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP की वैरिफाई करें।
- अपना आधार डिटेल्स दें।
- आधार से जुड़े मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP की वेरिफाई करें।
- वेरिफिकेशन के बाद आधार UAN से लिंक हो जाएगा।
आसान जॉइंट डिक्लेरेशन (JD) प्रोसेस
EPFO ने उन मामलों के लिए अपनी जॉइंट डिक्लेरेशन (JD) सिस्टम में बदलाव किया है जहां आधार और UAN डिटेल्स मेल नहीं खाते हैं, या जहां गलत आधार लिंक किया गया है।
- नियोक्ता-आधारित सुधार- नियोक्ता नाम, जेंडर या डेट ऑफ बर्थ में गलती को सुधारने, या गलत आधार को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन JD रिक्वेस्ट सबमिशन कर सकते हैं।
- बंद यूनिट या अनुपस्थित नियोक्ताओं के लिए: सदस्य क्षेत्रीय ऑफिस के PRO काउंटर पर ऑथराइज्ड अधिकारियों के वेरिफिकेशन एक फिजिकल JD सबमिट कर सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद, PRO आगे की प्रक्रिया के लिए डिटेल्स अपलोड करेगा।
- पहले से वेरिफाइड आधार डिटेल्स में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
