अक्सर कर्मचारियों को अपने PF अकाउंट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी पासबुक नहीं खुलती, कभी ट्रांसफर का रिकॉर्ड साफ नहीं दिखता और पासवर्ड से जुड़ी परेशानियां अलग। इन सब कारणों से कई बार कर्मचारी अपनी मेहनत की कमाई तक समय पर नहीं देख पाते।

इन समस्याओं का हल निकालने के लिए EPFO (Employees Provident Fund Organisation) ने 2025 में बड़ा डिजिटल सुधार पैकेज लागू किया है। इसमें Passbook Lite, ऑनलाइन Annexure K और फास्ट-ट्रैक सेटलमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Passbook Lite: PF बैलेंस चेक करने का नया तरीका
अब तक PF बैलेंस देखने के लिए अलग पोर्टल में लॉगिन करना पड़ता था। कई बार पासवर्ड सिंक न होने से मेंबर्स को परेशानी होती थी। EPFO ने इसका हल निकालते हुए Passbook Lite फीचर शुरू किया है।
अब सीधे EPFO मेंबर पोर्टल पर बैलेंस की सिंपल समरी दिखेगी।
इसमें आपके योगदान, विदड्रॉल और मौजूदा बैलेंस की पूरी डिटेल रहेगी।
जो लोग डिटेल्ड या ग्राफिकल पासबुक देखना चाहते हैं, उनके लिए पुराना पोर्टल अभी भी उपलब्ध रहेगा।
Annexure K अब ऑनलाइन उपलब्ध
जब भी कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है तो उसका PF ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया में Annexure K नामक ट्रांसफर सर्टिफिकेट PF ऑफिसेज के बीच भेजा जाता था, लेकिन कर्मचारियों को यह सिर्फ मांगने पर ही मिलता था। अब यह पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।
कर्मचारी खुद अपने पोर्टल से Annexure K PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे ट्रांसफर का पूरा हिसाब ट्रांसपेरेंसी तरीके से देखा जा सकेगा।
सर्विस पीरियड और बैलेंस सही अपडेट हुआ है या नहीं, यह तुरंत ट्रैक किया जा सकेगा।
पेंशन (EPS) कैलकुलेशन के लिए यह एक स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड की तरह काम करेगा।
क्लेम प्रोसेस अब फास्ट-ट्रैक पर
PF क्लेम जैसे विदड्रॉल, एडवांस या ट्रांसफर की मंजूरी पहले टॉप लेवल अधिकारियों तक जाती थी, जिससे प्रोसेस में काफी देरी होती थी। अब EPFO ने इन पॉवर्स को नीचे के अधिकारियों को सौंप दिया है।
Assistant PF Commissioner और उनकी टीम अब क्लेम अप्रूव कर पाएगी।
इससे क्लेम प्रोसेस में समय की बचत होगी।
किसी शादी, हेल्थ इमरजेंसी या अन्य जरूरी खर्च के लिए एडवांस लेने में देरी नहीं होगी।
EPFO Reforms 2025 के मुख्य फायदे
अब PF अकाउंट की कई सुविधाएं एक ही लॉगिन से मिलेंगी।
पासबुक देखने और ट्रांसफर ट्रैक करने की परेशानी खत्म होगी।
क्लेम सेटलमेंट तेज होगा और शिकायतें कम होंगी।
हर कर्मचारी के पास ट्रांसफर और बैलेंस का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा।
EPFO की पारदर्शिता और भरोसेमंदी में इजाफा होगा।
कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत
EPFO के ये सुधार केवल तकनीकी बदलाव नहीं हैं, बल्कि यह कर्मचारियों की जिंदगी आसान बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। अब PF बैलेंस चेक करना, ट्रांसफर देखना और क्लेम सेटल कराना पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और सुरक्षित होगा। इससे कर्मचारियों को अपनी बचत और भविष्य की योजना बनाने में भी आसानी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications