EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून 2025 में अपना अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने पहले घोषणा की थी कि यह नया सिस्टम मई से जून 2025 के बीच शुरू किया जाएगा।

क्या है EPFO 3.0?
यह नया वर्जन देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा PF होल्डर्स के लिए सर्विसेस को फास्ट, ट्रांसपरेंट और डिजिटल बनाने के लिए एक बड़ा कदम है। इस आधुनिक IT सिस्टम की मदद से कई सर्विसेस ऑटोमेटेड और आसान होंगी।
पीएफ होल्डर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट्स
ऑटो-क्लेम सेटलमेंट का मिलेगा फायदा- पीएफ निकासी के लिए लंबा इंतजार नहीं, क्लेम प्रोसेस अपने आप पूरी हो जाएगी।
डिजिटल अकाउंट करेक्शन- अकाउंट की जानकारी में बदलाव अब ऑनलाइन और आसानी से हो पाएगा।
ATM आधारित फंड विदड्रॉअल और EPFO अपने नए प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 के तहत जल्द ही OTP आधारित अपडेट की सर्विस शुरू करने जा रहा है। इससे सब्सक्राइबर्स को अब अपने पीएफ अकाउंट में बदलाव के लिए फॉर्म जमा करने की लंबे प्रोसेस से नहीं गुजरना होगा।
EPFO 3.0 से जुड़ने के बाद कर्मचारियों को फिजिकल फॉर्म भरने, लंबी प्रोसेस से गुजरने या ऑफिस चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पूरा प्रोसेस डिजिटल, यूजर-फ्रेंडली और तेज होगा।
इन योजना से ईपीएफ प्लेटफॉर्म को जोड़ने की तैयारी
यह बदलाव कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है, जो लोगों अक्सर क्लेम प्रोसेस में देरी या खाता संबंधित दिक्कतों का सामना करते हैं। EPFO अब अपने प्लेटफॉर्म को अटल पेंशन योजना (APY) और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना (PMJJBY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अपने स्वास्थ्य सर्विस के दायरे को और अधिक बेहतर बनाने की तैयारी में है। योजना के तहत ESIC के लाभार्थियों को अब सरकारी, निजी और चैरिटेबल अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications