EPF vs EPF+SIP: अपने बुढ़ापे को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छी इनवेस्टमेंट की जगह पता होना बहुत जरूरी है। हर कोई चाहता है की उसका बुढ़ापा अच्छे से गुजरे ताकि वे अपनी जिंदगी को अच्छे से जी सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें वैसे तो निवेश के बहुत सारे तरिके हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं EPF vs EPF+SIP के बारे में ये एक ऐसा इनवेस्टमेंट है जिसमें आप बहुत अच्छी रकम बना सकते हैं।

एक नौकरीपेशा इंसान हमेशा अपने ईपीएफ (EPF) यानि कि कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर सतर्क रहता है। कर्मचारी भविष्य निधि या एंप्लॉयी प्रोविंडेट फंड हर कंपनी में अनिवार्य रुप से लागू होता है। ईपीएफ एक ऐसी योजना है जो आपको एक मुश्त राशि तो देती ही है साथ ही रिटायर होने पर पेंशन का लाभ देती है। इस समय ईपीएफ खाताधारकों की काफी ज्यादा संख्या है। वहीं आपको ये पता होना चाहिए की इसकि देखरेख EPFO करता है।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) भारत में एक महत्वपूर्ण रिटायरमेंट बचत योजना है, जिसमें एंप्लॉयर और कर्मचारी दोनों का योगदान शामिल है। यह योजना कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य को सुनिश्चित करती है, जो सालाना 8.25 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है। यह अपनी EEE वर्ग की स्थिति के साथ EPF जमा, अर्जित ब्याज और मेच्योरिटी राशि को पूरी तरह से कर-मुक्त बनाता है, जो कर्मचारियों के लिए एक बेहतर बचत रास्ता तैयार करता है।
एक तुलनात्मक विश्लेषण
अगर हम बात करें दो इन्वेस्टरों की दोनों की उम्र 25 वर्ष है दोनों निवेशक हर महीने 2000 का निवेश करते हैं तो दोनों को कितना रिटर्न मिलेगा। निवेशक A अगर हर महीने (SIP) में 2000 रुपए का निवेश करता है तो उसे 12 प्रतिशत के हिसाब से 15 साल बाद 10,09,152 रुपए का रिटर्न मिलेगा। वहीं निवेशक A (SIP) के साथ (EPF) में भी 3000 रुपए का निवेश करता है तो उसे 15 साल बाद 10,78,933.65 रुपए का रिटर्न मिलता है, वहीं निवेशक B की बात करें वे अगर हर महीने (EPF) में 5000 रुपए का निवेश करता है तो उसे 8.25 प्रतिशत के हिसाब से 15 साल बाद 17,98,222.75 रुपए का रिटर्न मिलेगा।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये अनुमान विशेष मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसमें EPF के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर और SIP निवेश के लिए 12 प्रतिशत रिटर्न शामिल है। वास्तविक रिटर्न अलग-अलग हो सकते हैं, जिसका असर अंतिम रिटायरमेंट कॉर्पस पर पड़ सकता है।
निवेशक A और B के बीच तुलना एक अहम जानकारी को दिखती है ईपीएफ में 8.25 प्रतिशत योगदान संभावित रूप से न्यूनतम ईपीएफ योगदान को एसआईपी निवेश के साथ जोड़ने की तुलना में अधिक रिटायरमेंट निधि प्राप्त कर सकता है। हालांकि, एसआईपी रिटर्न की परिवर्तनशील प्रकृति का मतलब है कि ये आंकड़े उतार-चढ़ाव कर सकते हैं, जो सावधानीपूर्वक वित्तीय योजना और निवेश के अवसरों पर विचार करने के महत्व को रेखांकित करता है।
क्या है EPF
ईपीएफ एक निवेश योजना है जो हर नौकरीपेश कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सभी ईपीएफ खातधारकों के योगदान का रखरखाव करता है। ईपीएफ सरकारी और गैर सरकारी सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है। नियमों के मुताबिक जिस कंपनी में 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं उसका पंजीकरण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में होना अनिवार्य है। ईपीएफ पर जो भी योगदान कटता है वह सिर्फ और सिर्फ कर्मचारी के लिए होता है इस पर सिर्फ कर्मचारी का ही अधिकार होता है।
SIP में निवेश के फायदे
सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान में अगर आप पैसे लगाना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आपको 12 से 15 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा इसमें शेयर मार्केट के मुकाबले नुकसान होने का खतरा भी कम रहता है।


Click it and Unblock the Notifications