Employees Provident Fund Organisation New Rule: ईपीएफओ के द्वारा एक नया सिस्टम लाया जा रहा है, जिसके तहत अब लोगों को काफी ज्यादा आसानी हो जाएगी। जी हां, ईपीएफओ के नए सिस्टम के अनुसार किसी भी सब्सक्राइबर का बचा हुआ पीएफ बैलेंस,उसके नए सैलरी अकाउंट के पीएफ बैलेंस में अपने आप बिना किसी रिक्वेस्ट के ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इससे अब आपको बार-बार पीएफ बैलेंस ट्रांसफर की झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका पैसा एक ही जगह पर रहेगा। अब आपको नए प्रोविडेंट फंड एंपलॉयर अकाउंट में अपना पीएफ बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए किसी भी तरह की मैनुअल रिक्वेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे लोगों को काफी राहत हो जाएगी।
हालांकि पहले ऐसा नहीं था, पहले अगर एक नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी नौकरी के लिए पीएफ फंड ट्रांसफर का आवेदन न किया जाए तो आपके कई अकाउंट खुल जाते थे। इनमें आपका एक यूएएन नंबर होता है पर एंपलॉयर्स अकाउंट कई हो जाते हैं। हालांकि एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के इस फैसले के बादप्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर को इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ईपीएफओ द्वारा लिए गए इस फैसले से लोगों के लिए अपने ईपीएफओ अकाउंट को मैनेज करना काफी ज्यादा आसान और सरल हो जाएगा। ऐसे में अगर आप जब स्विच करते हैं तो आपको अपना खाता ट्रांसफर करने के लिए रिक्वेस्ट देने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी और आपके सारे पैसे एक जगह रहेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की एम्पलाई प्रोविडेंट फंड के नियम के अनुसार लोगों की बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में इन्वेस्ट कर दिया जाता है। यह पैसे कंपनी के द्वारा इन्वेस्ट किए जाते हैं और इसपर आपको सरकार के द्वारा बेहतरीन ब्याज भी मिलता है। इस तरह ईपीएफओ का इस्तेमाल करके बचत करने से आपको बेहतरीन रिटर्न मिलता है और रिटायरमेंट तक अच्छी खासी रकम इकट्ठा हो जाती है।
अगर आपको कभी किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी पड़ती है तो आप अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट से इंटरेस्ट के साथ अपने पैसे निकाल सकते हैं। या फिर अगर आप चाहें तो अपनी सैलरी का 6 गुना तक पैसा निकाल सकते हैं।
ईपीएफओ के द्वारा यह बदलाव नए वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में किया गया है। नया वित्त वर्ष लगने के साथ कई कई नियमों में बदलाव हुआ है इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म हो गई है। 1 अप्रैल को हुए एक और बदलाव में नेशनल पेंशन स्कीम के अकाउंट का टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल है। जिसमें अब आपको आधार कार्ड ऑथेंटिकेट करके अपना एनपीएस अकाउंट खोलना होगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
