नई दिल्ली, जून 3। अगर आप ने एलआईसी का शेयर खरीदा है या खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जब से एलआईसी का शेयर लिस्ट हुआ है, घाटा ही कराता जा रहा है। लेकिन पहली बार एक रिसर्च फर्म ने एलआईसी के शेयर पर एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। हालांकि यह रिसर्च रिपोर्ट सभी के लिए अच्छी खबर नहीं है। ऐसे में अगर आप के पास पहले से एलआईसी का शेयर है तो इस खबर को आप जरूर पढ़ लें, इससे शायद आपका नुकसान बच जाए। आइये जानते हैं कि क्या है यह रिसर्च रिपोर्ट।
पहले जानिए एलआईसी के शेयर का हाल
एलआईसी का शेयर आज करीब 800 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं यह शेयर 17 मई 2022 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। एलआईसी ने अपना शेयर 949 रुपये के रेट पर जारी किया था। इसके अलावा खुदरा निवेशकों को 45 रुपये की छूट और बीमाधारकों को 60 रुपये की छूट पर जारी किया था। लेकिन इस शेयर में इतनी गिरावट आ चुकी है, कि इस छूट के साथ एलआईस का शेयर अब तगड़ा घाटा करा रहा है। हालांकि अब एक रिसर्च रिपोर्ट जारी हो गई है और उसमें इस शेयर का टार्गेट बताया गया है। आइये जानते हैं उस बारे में।
जानिए एलआईसी शेयर पर क्या है रिसर्च रिपोर्ट
एलआईसी के शेयर पर एमके ग्लोबल ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिसर्च रिपोर्ट में कंपनी ने 'होल्ड' की रेटिंग जारी की है। इस रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी का प्राइस टार्गेट प्राइस 875 रुपये तय किया गया है। ऐसे में नहीं लग रहा है कि जिनको आईपीओ में शेयर जारी हुए हैं, उनको काफी समय तक फायदा मिल पाएगा।
नीचे से 10 फीसदी तेजी का अनुसार
अगर एमके ग्लोबल की रिसर्च रिपोर्ट पर ध्यान दिया जाए तो कहा जा सकता है कि वर्ततान स्तर यानी करीब 800 रुपये के रेट से एलआईसी का शेयर एक साल में 875 रुपये का स्तर दिखा सकता है। यानी निवेशक अगर इस गिरे स्तर पर निवेश करें तो उनको करीब 9 या 10 फीसदी का फायदा हो सकता है।
आईपीओ में जिनको शेयर मिला वह क्या करें
अगर किसी को आईपीओ में शेयर मिला है, और उसने अभी तक नहीं बेचा है। ऐसे लोगों के बारे में जानकारों की सलाह है कि उनको इस एलआईसी के शेयर की एवरेजिंग करने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा करके वह अपनी औसत लागत काफी कम कर सकते हैं। ऐसे में उनको निकट भविष्य में फायदे में निकलने का मौका मिल सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications