Electricity Connection: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, अपने-अपने स्तर पर किसानों को कई तरह के लाभ दे रही हैं। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपये देती है जबकि अल-अलग राज्य सरकारें भी किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं।

इस बीच मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के किसानों को अब कृषि और घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए भारी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी, बल्कि उन्हें सिर्फ 5 रुपये में वैध बिजली कनेक्शन मिलेगी। राज्य सरकार ने किसानों के लिए यह नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से रबी सीजन में अस्थाई कनेक्शन लेने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
जानें क्या है 5 रुपये में बिजली कनेक्शन मिलने की योजना?
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने राज्य शासन के निर्देश पर यह राहत दी है। कंपनी ने कहा है कि सहज सरल बिजली संयोजन योजना के तहत किसान और घरेलू उपभोक्ता सिर्फ 5 रुपए में वैध कनेक्शन ले सकते हैं।
अब तक इस योजना के तहत कितने कनेक्शन दिए गए?
बैतूल वृत प्रबंधक के अनुसार, जिले के तीनों संभागों में अब तक 7388 नए कृषि पंप संयोजन, 5703 घरेलू संयोजन जारी किए जा चुके हैं। यानी कुल 13,091 नए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
बिना वैध कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिना वैध कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने कहा कि ऐसे लोगों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारी जुर्माना, कोर्ट केस और सजा का प्रावधान है।
कंपनी ने सभी किसानों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र जाकर यह सुविधा प्राप्त करें जिससे वह किसी भी कानूनी परेशानी से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
