
Education Loan : फ्यूचर टार्गेट को हासिल करने का एक अहम तरीका एजुकेशन हो सकता है। मगर अच्छी जगह से डिग्री हासिल करने के लिए महंगी शिक्षा का खर्च उठाना होगा। ऐसे में एजुकेशन लोन के अलावा कोई दूसरा अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। एजुकेशन लोन प्राप्त करने के लिए किसी अच्छे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको कुछ क्लिक करने की आवश्यकता होगी। घरेलू और इंटरनेशनल दोनों स्तरों पर पढ़ाई के लिए कॉम्पिटिटिव ब्याज दरों पर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से एजुकेशन लोन लिया जा सकता है। पर लोन तो लोन है, जिसे आपको समय पर चुकाना होगा। यहां हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप समय से पहले ही अपना लोन चुका सकते हैं।
जल्दी चुकाना शुरू करें
मोराटेरियम अवधि के दौरान प्रिंसिपल बैलेंस को कम करने के लिए रीपेमेंट शुरू करना आपके एजुकेशन लोन को अधिक तेज़ी से चुकाने का एक बहुत बेहतर तरीका हो सकता है। पहले से तय अवधि से पहले अपने लोन का भुगतान करने के लिए आप अपने प्रिंसिपल बैलेंस को कम कर सकते हैं।

अपने पैसे का बजट बनाएं
50/30/20 नियम के अनुसार (जो कि एक बेसिक प्लान है) आपको अपनी आय का 50 फीसदी जरूरी चीजों के लिए, 30 फीसदी पसंद के खर्चों के लिए और 20 फीसदी कर्ज चुकाने और बचत के लिए अलग रखना चाहिए। अपनी लोन चुकौती क्षमता को बढ़ाने के लिए अपनी "जरूरतों" और "इच्छाओं" को कम करें।
अपने लोन को रीफाइनेंस करें
रीफाइनेंस संभावनाओं के बारे में अन्य बैंकों से बात करें। अपने एजुकेशन लोन को रीफाइनेंस करने से ब्याज दर कम हो जाती है, खासकर यदि आप पहले ही ग्रेजुएट हो चुके हैं और काम कर रहे हैं। नौकरी और ऊंची सैलेरी की क्षमता के साथ, आप अपने लोन के नियमों और रीफानेंसिंग पर बातचीत करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।

इनकम के एडिश्नल सोर्स तलाशें
आप एक साइड बिजनेस या पार्ट टाइम नौकरी की मदद से ईएमआई से अधिक भुगतान करके लोन का भुगतान जल्दी कर सकते हैं। अच्छी इनकम जनरेट करने के लिए साइड इनकम का उपयोग करने के कई तरीके हैं, जैसे सोशल मीडिया या एक फ्रीलांसर के रूप में अपनी प्रतिभा का उपयोग करना।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
