नयी दिल्ली। रेपो रेट कम होने से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भी कम ब्याज दे रहे हैं। इस साल एफडी पर ब्याज दरों में तेज कटौती की गई है। इसके चलते लोग एफडी के बजाय दूसरे ऑप्शंस की तलाश कर रहे हैं, जो अच्छा रिटर्न पाने के लिहाज से सही भी है। आम लोगों को प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर 2.5 फीसदी से 5.5 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 6 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि कई अन्य बैंक इससे अधिक ब्याज अपने बचत खाते पर ही दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन बैंकों की डिटेल और उनकी ब्याज दर।
बचत खाते पर 7.25 फीसदी ब्याज दर
कई स्मॉल प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय बचत खाते पर 3 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। मगर इन खातों में तय औसत बैलेंस राशि बनाए रखनी होती है। एफडी से अधिक ब्याज अगर सेविंग अकाउंट पर मिल रहा है तो ये जमाकर्ताओं के लिए अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि आप बचत खाते से जरूरत के समय कभी भी पैसा निकाल सकते हैं।
समझ लीजिए टैक्स का गुणा-गणित
यहां ध्यान देने देने वाली बात यह है कि एफडी और बचत खाते से मिलने वाली ब्याज राशि पर आपके टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगाया जाता है। हालाँकि धारा 80 टीटीएस के अनुसार बचत खाते से अर्जित 10,000 रुपये की ब्याज इनकम के लिए टैक्स कटौती का क्लेम किया जा सकता है। तो एक छोटे बचत बैंक या एक छोटे प्राइवेट क्षेत्र बैंक के बचत खाते में पैसा जमा कराना किसी बड़े बैंक की एफडी से अधिक मुनाफा करा सकता है। अब जानते हैं कि किन बैंकों में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
7.25 फीसदी तक ब्याज
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक : 1 लाख रु तक 6 फीसदी, 1 से 10 करोड़ रु तक 7 फीसदी, 10 से 50 करोड़ रु तक 4.5 फीसदी, 50 से 100 करोड़ रु तक 4 फीसदी और इससे ज्यादा पर 3.5 फीसदी
आरबीएल बैंक : 1 लाख रु तक 4.75 फीसदी, 1 से 10 लाख रु तक 6 फीसदी, 10 लाख रु से 3 करोड़ रु तक 6.75 फीसदी और 3 से 5 करोड़ रु पर 6.75 फीसदी
बंधन बैंक : 1 लाख रु से कम पर 3 फीसदी, 1 लाख रु से 10 करोड़ रु तक 6 फीसदी, 10 से 50 करोड़ रु तक 6.55 फीसदी और 50 करोड़ रु से अधिक 7.15 फीसदी
इंडसइंड बैंक : 1 लाख रु तक 4 फीसदी, 1 से 10 लाख रु तक 5 फीसदी और 10 लाख रु से ज्यादा पर 6 फीसदी
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ब्याज दर
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 1 लाख रु से कम पर 4 फीसदी, 1 से 5 लाख रु तक 5 फीसदी, 5 से 10 लाख रु तक 6 फीसदी, 10 लाख रु से 5 करोड़ रु तक 7 फीसदी और 5 से 10 करोड़ रु पर 6.5 फीसदी
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 1 लाख रु तक 4 फीसदी, 1 से 10 लाख रु तक 5 फीसदी, 10 लाख रु से 5 करोड़ रु तक 7 फीसदी और 5 करोड़ रु से ज्यादा पर 7.25 फीसदी
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक : 1 लाख रु तक 5 फीसदी, 1 लाख रु से 25 लाख रु तक 6 फीसदी और 25 लाख रु से ज्यादा पर 7.25 फीसदी
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक : 25 लाख रु से कम पर 5 फीसदी, 10 से 25 करोड़ रु तक पर 5.75 फीसदी, 25 से 50 करोड़ रु तक पर 6 फीसदी और 50 करोड़ रु से अधिक पर 7 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications