नयी दिल्ली। आज के समय में लाखों की बात करन बेमानी लगता है। जमाना करोड़ों में बात करने का है। अब बिजनेस से तो एक वक्त को सोचा जा सकता है कि कोई व्यक्ति करोड़ों रु कमाए। मगर नौकरी करने वाले किसी युवा के मन में ऐसा ख्याल शायद ही आता हो। मगर नौकरी के साथ कुछ तरीकों से अतिरिक्त पैसे कमाए जा सकते हैं। इनमें पहला ऑप्शन है कोई छोटा-मोटा बिजनेस। पर ये इतना आसान नहीं है। जॉब के साथ बिजनेस मुश्किल टास्क है। ये एक साथ दो नावों की सवारी करने जैसा है, जो नुकसानदेह भी हो सकता है। दूसरा रास्ता है निवेश। ये ऐसा ऑप्शन है कि मोबाइल से जानकारी जुटाइए, पैसा लगाइए और सोते हुए भी कमाई होती रहेगी। मगर आप निवेश से भी करोड़पति बन सकते हैं। ये असंभव नहीं है, मगर इसके लिए प्लानिंग धांसू होनी चाहिए। आइए जानते हैं कैसे की जाए करोड़पति बनने के लिए प्लानिंग।
जितनी जल्दी हो सके निवेश करना शुरू करें
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि युवा आयु में जैसे ही आप जॉब करना शुरू करें तो उसके साथ-साथ निवेश भी शुरू करें। निवेश के लिए दिमागी तौर पर भी तैयार होना जरूरी है। आप ये सोच कर निवेश करिए कि आपका पैसा जमा हो रहा है, जो रिटायरमेंट के आस-पास या उसके बाद काम आएगा। दूसरी चीज है जोखिम का डर। इस डर से बचने के लिए शुरुआत में ऐसी जगह निवेश करिए जहां जोखिम न्यूनतम या है ही नहीं।
कैसे की जाए शुरुआत
जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया जोखिम से बचने के लिए ऐसी जगह से शुरुआत करिए जहां आपको नुकसान का जरा भी डर न हो। ऐसे ऑप्शंस में एफडी, आरडी, पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं और डेब्ट म्यूचुअल फंड शामिल हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार जोखिम वाले ऑप्शन हैं। वैसे अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो युवा आयु जोखिम लेने वाली होती है। इसलिए नहीं कि इस आयु में जोश ज्यादा होता है, बल्कि इसकी एक खास वजह है।
क्यों लिया जाए जोखिम
युवा आयु में जोखिम इसलिए लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि यदि आपको नुकसान हो भी जाए तो लंबी अवधि में रिकवर हो सके। उदाहरण के लिए कोरोना संकट ने शेयर बाजार को काफी नीचे पहुंचा दिया था। मगर इसने वापसी की और नये रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गया। हालांकि कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो अभी एक साल पहले के स्तर से नीचे हैं। अब यदि आप युवा हैं तो लंबी अवधि तक निवेश बरकरार रख सकते हैं। लंबी अवधि तक निवेश बरकरार रहेगा तो इससे न केवल कोरोना संकट जैसी स्थिति को पार करने में मदद मिलेगी, बल्कि ज्यादा मुनाफा भी होगा।
करोड़पति बनाने वाला पहला ऑप्शन
शेयर बाजार में बहुत अधिक जोखिम रहता है। इसलिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बेहतर है। ये सेफ है, क्योंकि इसमें आपका पैसा एक्सपर्ट पूरी रिसर्च के साथ निवेश करते हैं। कई म्यूचुअल फंड स्कीम ऐसी हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में औसतन 22 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। अगर आप एक अच्छे फंड में 10,000 रुपये महीने की एसआईपी करें तो आप 22 सालों में करोड़पति बन सकते हैं। यहां हमने 10 फीसदी औसतन रिटर्न लिया है। जबकि ऐसी भी फंड मौजूद हैं, जिन्होंने इसके मुकाबले काफी तगड़ा रिटर्न दिया है।
करोड़पति बनाने वाला दूसरा ऑप्शन
पीपीएफ एक लोकप्रिय निवेश ऑप्शन है। टैक्स फ्री होना पीपीएफ की सबसे बड़ी खासियत है। पीपीएफ में धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट दी जाती है। पीपीएफ खाता बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है। पीपीएफ पर इस समय ब्याज दर 7.1 फीसदी है, जो हर तिमाही पर कम-ज्यादा हो सकती है। यह मानते हुए कि निवेश की पूरी अवधि के दौरान आपको 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा, अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करें तो 28 सालों में 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। 28 सालों में आप 1.05 करोड़ रुपये जमा करेंगे, जिसमें लगभग 72 फीसदी पैसा सिर्फ ब्याज का होगा। यानी आपको 28 सालों में सिर्फ 33.60 लाख रुपये का निवेश करना होगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications