नई दिल्ली, नवंबर 20। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की तरफ से हुई बिकवाली के बीच 18 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। लगातार दो सप्ताह की तेजी के बाद ये तीसरे हफ्ते में कमजोरी के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,111.41 अंक (1.83 फीसदी) गिरकर 59,575.28 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 337.95 अंक (1.86 फीसदी) की तेजी के साथ 17,764.8 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि शुक्रवार को गुरुबर्ब के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। इसलिए पिछले हफ्ते केवल 4 दिन ही कारोबार हुआ। मेटल, एनर्जी, रियल्टी और पीएसयू बैंक में बिकवाली ने निफ्टी को 18000 और बीएसई सेंसेक्स को 60,000 के नीचे धकेल दिए। बीएसई मिडकैप में पिछले सप्ताह 1.7 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 1.5 प्रतिशत की कमजोरी आई। वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 ही दिन में 71 फीसदी तक रिटर्न दिया।
व्हाइट ऑर्गेनिक
व्हाइट ऑर्गेनिक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 49.32 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 70.79 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.25 रु से 14.09 रु पर पहुंचा। बीते गुरुवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 14.09 रु पर बंद हुआ। 70.79 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.80 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
विशाल बीयरिंग्स
विशाल बीयरिंग्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 33.70 रु से 52.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 55.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 56.71 करोड़ रु है। 5 दिन में 55.93 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ 52.55 रु पर बंद हुआ।
एबीसी इंडिया
एबीसी इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.51 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 87.95 रु से 122.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.51 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 66.47 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 122.70 रु पर बंद हुआ।
सरस्वति कमर्शियल
सरस्वति कमर्शियल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 1900 रु से 2649.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.43 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 272.85 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 2649.25 रु पर बंद हुआ।
एसएबी इंडस्ट्रीज
एसएबी इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 72.60 रु से 100.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.05 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 153.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 100.95 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications