नई दिल्ली, जून 9। कल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर में 4.4 प्रतिशत से बढ़ा कर 4.90 प्रतिशत कर दी। रेपो रेट में 50 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी की घोषणा की गयी। इस दर में बढ़ोतरी या कटौती उधार और जमा दरों में वृद्धि में बदल जाती है। कुछ बैंकों ने एफडी और बचत खातों पर ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन निवेशकों को ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी होने तक थोड़ा और इंतजार करना होगा। बढ़ती ब्याज दरों के सामने बचत खाता स्थापित करने की योजना बना रहे ग्राहक बचत बैंक जमा पर ऊंची ब्याज दर देने वाले चार बैंकों को चुन सकते हैं। जानते हैं कि कौन सा बैंक अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सरकारी बैंकों में बचत खाते पर सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ये अधिकतम 3.55 प्रतिशत तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक 01.06.2022 से 50 लाख रुपये तक के बचत खाते के बैलेंस पर 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर, 50 लाख रुपये से अधिक और 100 करोड़ रु तक के बचत खाते के बैलेंस पर 2.90 प्रतिशत और 100 करोड़ रु से अधिक 500 करोड़ रु तक 3.10 फीसदी की पेशकश कर रहा है। आपको इस बैंक में 500 करोड़ रुपये से अधिक 1000 करोड़ रुपये तक पर 3.40 प्रतिशत और 1000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर 3.55 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
केनरा बैंक
केनरा बैंक बचत खातों पर अधिक ब्याज देने के मामले में दूसरे नंबर पर है। बैंक 50 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये से कम तक के बैलेंस पर 2.90% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 100 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये से कम तक के बैलेंस पर ये 3.05%, 500 करोड़ रु से 1000 करोड़ रु से कम तक के बैलेंस पर 3.35% और 1000 करोड़ रु और उससे अधिक के बैलेंस स्लैब के लिए उच्चतम 3.5 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बचत खातों पर उच्च ब्याज दरों के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा हमारी सूची में तीसरा बैंक है। बैंक 1.00 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस स्लैब पर 2.75 प्रतिशत ब्याज दर, 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक से 200 करोड़ रु से कम तक के बैलेंस पर 2.85 प्रतिशत, 200 करोड़ रु और उससे अधिक से 500 करोड़ रु से कम पर 3.05 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसी तरह यह 500 करोड़ रु और उससे अधिक मगर 1000 करोड़ रु से कम के बैलेंस पर 3.25 प्रतिशत और 1,000 करोड़ रु के बकाया बैलेंस पर 3.30 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।
पंजाब एंड सिंध बैंक
यह सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बचत खातों पर उच्च ब्याज दरों के आधार पर हमारी सूची में चौथा बैंक है। 10 करोड़ रु से कम की बचत बैंक जमा पर इसकी ब्याज दर 3 फीसदी सालाना है। यह 10 करोड़ रु से अधिक की बचत बैंक जमा पर 3.20 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये दरें 1 फरवरी, 2022 से प्रभावी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications