नई दिल्ली, फरवरी 17। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में रेप्को होम फाइनेंस के शुद्ध लाभ में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। इसने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 31.47 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 79.60 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान रेपको होम फाइनेंस की कुल इनकम 9.5 फीसदी की गिरावट दर्ज करते हुए 359.75 करोड़ रुपए की तुलना में 325.45 करोड़ रुपए रह गयी। मगर एक ब्रोक्रेज फर्म के अनुसार कंपनी का शेयर अब भी मौजूदा स्तर से काफी तगड़ा रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए कितना हो सकता है मुनाफा।
कितना करा सकता है मुनाफा
बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेपको होम फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय 154.36 करोड़ रुपये की तुलना में 149.16 करोड़ रुपये रही। बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार इसके शेयर का अंडरवैल्यूड (सही कीमत से नीचे) है। इसलिए इसका टार्गेट 563 रुपये रखा गया है। हालांकि ब्रोकिंग फर्म ने अपने पहले के 650 रुपये के टार्गेट को कम किया है। यह टार्गेट मौजूदा करीब 233 रु की के स्तर से 135 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
पैसा डबल से ज्यादा
यदि रेपको होम फाइनेंस का शेयर 135 फीसदी का रिटर्न देता है, तो ये आराम से आपका पैसा डबल से अधिक कर देगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने रेप्को होम फाइनेंस के लिए 328 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। इसकी मार्केट कैपिटल 1,459 करोड़ रु के आस-पास है। यानी ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसके शेयरों का 52 हफ्तों का शिखर 429.25 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 221.55 रु रहा है।
कितनी बड़ी है लोन बुक
दिसंबर 2021 के अंत में इसकी कुल लोन बुक 11,785.66 करोड़ रुपये रही। सेल्फ-एम्प्लोयमेंट सेगमेंट के लिए इसने कुल लोन में से 51.30% जारी किए हैं। वहीं कंपनी ने प्रॉपर्टी प्रोडक्ट पर 18.16 फीसदी लोन जारी किए हैं। 31-मार्च-2021 को समाप्त वर्ष के लिए रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के प्रमुख उत्पादों/इनकम सेगमेंट्स में ब्याज, अन्य ऑपरेटिव इनकम और अन्य सर्विसेज शामिल हैं। तिमाही में इसने 650.01 करोड़ रुपये की तुलना में 494.31 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दी, जबकि 551.67 करोड़ रुपये की तुलना में 443.86 करोड़ रुपये के लोन दिए।
काफी फैला हुआ है बिजनेस
14% के नियामक द्वारा निर्धारित न्यूनतम पूंजी पर्याप्तता अनुपात के मुकाबले कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31.31% पर रहा। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) एक तरीका है ये जानने का कि कंपनी या बैंक के पास कितनी पूंजी उपलब्ध है। कंपनी के पास तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और पुडुचेरी में कुल 155 शाखाओं और 22 सैटेलाइट सेंटर्स का नेटवर्क है।
एनपीए अनुपात
31 दिसंबर, 2021 को सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) अनुपात लगभग 6.99% रहा। वहीं इसका शुद्ध एनपीए अनुपात लगभग 4.99% रहा। हाउसिंग फाइनेंस मार्केट में बिजनेस करने के लिए कंपनी को 4 अप्रैल 2000 में शुरू किया गया था। कंपनी को 2 मई 2000 को कारोबार शुरू होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। मार्च 2013 में रेप्को होम फाइनेंस ने 10 रुपये के 15720262 इक्विटी शेयरों के आईपीओ 270 करोड़ रुपये जुटाए। प्रति शेयर)। शेयर 1 अप्रैल 2013 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर लिस्टेड हुए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications