नई दिल्ली, मार्च 7। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने एक रिपोर्ट में निवेशकों को सफारी इंडस्ट्रीज के शेयरों को खरीदने की सलाह दी। इस समय सफारी इंडस्ट्रीज का शेयर 886 रु पर है। आज कंपनी का शेयर 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ इस भाव पर बंद हुआ है। पर प्रभुदास लीलाधर का अनुमान है कि यह शेयर 1264 रु तक जा सकता है। यदि ये 1264 रु तक जाता है तो निवेशकों को सीधे-सीधे 46 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
1 साल का रिटर्न
बीते एक साल में सफारी इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 31 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसने 5 सालों में केवल 54.34 फीसदी रिटर्न दिया है। सफारी लगेज और लगेज की एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंद और ट्रेडिंग में लगी हुई है।
सफारी के नतीजे
दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में सफारी इंडस्ट्रीज (इंडिया) का शुद्ध लाभ 503.36 फीसदी बढ़ कर 7.18 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 1.19 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में बिक्री 82.04 फीसदी बढ़ कर 203.90 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2020 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान 112.01 करोड़ रुपये थी।
वितरण नेटवर्क बढ़ा
बता दें कि सफारी के वितरण नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और जुलाई 2018 में टचप्वाइंट की संख्या 5,950 से बढ़ कर अगस्त 2021 में 9,300 हो गई है। ये एक बड़ी कामयाबी है। इससे कंपनी को आगे भविष्य में अधिक से अधिक फायदा होगा।
बाजार में अस्थिरता
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के कारण शेयर बाजार में अस्थिरता है। मगर बावजूद इसके प्रभुदास लीलधर ने सफारी इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। आज सेंसेक्स करीब 1491.06 अंक की गिरावट के साथ 52842.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.20 अंक की गिरावट के साथ 15863.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,594 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 865 शेयर तेजी के साथ और 2,593 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
टार्गेट होना जरूरी
लक्ष्य-आधारित निवेश आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने में मदद कर सकता है। अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन करें और उसी हिसाब से अपने शॉर्ट या लॉन्ग टर्म लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपको अपने निवेश की अवधि, लक्ष्य राशि और आपकी आवश्यकताओं के लिए सबसे बेहतर शेयर चुनने की पहचान करने में मदद मिलेगी। मान लीजिए, आपका निवेश क्षितिज छोटा है। तब आप स्टॉक की कीमतों में शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरी ओर, यदि आपके पास लंबी समय सीमा है, तो आप ब्लू-चिप शेयरों में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि वे लंबे समय में अच्छा रिटर्न लाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं इससे पहले कि आप अपनी मेहनत की कमाई को शेयर बाजार में निवेश करें, बुनियादी चीजों से परिचित हो जाएं। जानें कि शेयर बाजार कैसे कार्य करता है, बाजार को क्या चलाता है, स्टॉक की कीमतों को क्या चीजें प्रभावित करती है। निवेश करने के लिए आपको कई तकनीकी शब्दावली से परिचित होने की भी आवश्यकता होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
