नयी दिल्ली। बहुत से निवेशक कम कीमत वाले शेयरों को खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे ही कोई स्टॉक चुनना जोखिम भरा हो सकता है। वैसे सिर्फ घरेलू ही नहीं विदेशी निवेशक भी ऐसे शेयरों में रुचि रखते हैं। यहां हम आपको 7 ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे जो 30 जून 2020 को 20 रुपये से भी नीचे थे और उनकी मार्केट कैपिटल 100 करोड़ रुपये से अधिक थी। विदेशी निवेशकों ने इन शेयरों में पिछले 5 महीनों में निवेश बढ़ाया है। अच्छी बात ये है कि इन शेयरों ने जुलाई से अब तक 462 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। विदेशी निवेशक इन शेयरों से कमाई कर रहे हैं। आपके लिए भी इन शेयरों से मुनाफा कमाने का एक अच्छा मौका हो सकता है।
सीजी पावर
सीजी पावर का शेयर 30 जून को 8.69 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 48.90 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने सिर्फ 5 महीनों में 462 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 4.66 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 6.65 फीसदी कर ली।
सुबेक्स
सुबेक्स का शेयर इस साल 30 जून को 8.47 रु पर था, जबकि आज 8 दिसंबर को ये शेयर 32.35 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने 30 जून से अब तक 281.93 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 0.00 फीसदी से सितंबर तिमाही तक बढ़ा कर 0.33 फीसदी कर ली।
विकास मल्टीकॉर्प
विकास मल्टीकॉर्प का शेयर 30 जून को 5.04 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 7.68 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने पिछले 5 महीनों में 52.38 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 5.20 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 6.99 फीसदी कर ली।
पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज
पीटीसी इंडिया का शेयर 30 जून को 12.57 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 23 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने सिर्फ 5 महीनों में 83 फीसदी का मुनाफा कराया है। विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 1.23 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 1.27 फीसदी कर ली।
ऊषा मार्टिन
ऊषा मार्टिन का शेयर 30 जून को 19.56 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 25.35 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने सिर्फ 5 महीनों में 29.60 फीसदी का रिटर्न दिया। विदेशी निवेशकों ने भी इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 8.16 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 8.17 फीसदी कर ली।
जम्मू-कश्मीर बैंक
जम्मू-कश्मीर बैंक का शेयर 30 जून को 18.13 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 25.86 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने सिर्फ 5 महीनों में 42.63 फीसदी रिटर्न दिया है। विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 0.00 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 7.09 फीसदी कर ली।
इरोज इंटरनेशनल
इरोज इंटरनेशनल का शेयर 30 जून को 18.10 रु पर था, जबकि 8 दिसंबर को ये शेयर 23.35 रु पर बंद हुआ। यानी इस शेयर ने सिर्फ 5 महीनों में 29 फीसदी रिटर्न दिया है। विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही में 2.99 फीसदी से बढ़ा कर सितंबर तिमाही तक 5.92 फीसदी कर ली।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
