नई दिल्ली, अगस्त 3। आज शेयर बाजार में काफी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। जानकार बताते हैं कि आगे भी मार्केट में तेजी रह सकती है। यानी सेंसेक्स और निफ्टी और भी ऊपर जा सकते हैं। इस दौरान कई शेयर भी तगड़ा रिटर्न देंगे। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शेयर देंगे, जो आगे भरकम रिटर्न दे सकते हैं। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
वीआईपी इंडस्ट्रीज
वीआईपी इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय (आज करीब 1.30 बजे) 413 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के लिए एक्सपर्ट ने 550 रु का टार्गेट रखा है। ये टार्गेट 1 महीनों के लिहाज से रखा गया है। यानी 12 महीनों के अंदर यह शेयर करीब 33 फीसदी रिटर्न दे सकता है। जनवरी-मार्च में वीआईपी इंडस्ट्रीज को 5.72 करोड़ रु का घाटा हुआ, मगर पिछले साल की समान तिमाही में इसका घाटा 154.74 करोड़ रु रहा था।
कोरोमंडल इंटरनेशनल
कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर इस समय 892 रु के आस-पास है। ये शेयर आने वाले 6-9 महीनों में 1000 रु तक जा सकता है। इसलिए आपको इस शेयर से करीब 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। अप्रैल-जून तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का मुनाफा पिछली साल की समान तिमाही के मुकाबले 34.80 फीसदी अधिक रहा। कंपनी का मुनाफा 250.57 करोड़ रु से बढ़ कर 337.78 करोड़ रु रहा।
टेक महिंद्रा
टेक महिंद्रा का शेयर इस समय 1227.5 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 1400 रु का है। यानी मौजूदा रेट से आपको 14 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। ये एक टेक कंपनी है और फार्मा के अलावा टेक वो सेक्टर है, जिसने बीते सवा साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करा है। टेक महिंद्रा का जून तिमाही के लिए मुनाफा 1,353 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही पर 25 प्रतिशत और साल-दर-साल 39 प्रतिशत अधिक रहा।
लार्सन एंड टुब्रो
लार्सन एंड टुब्रो का शेयर इस समय 1623 रु पर है। मगर इसके लिए 1800 रु का टार्गेट है। यानी आप शेयर से करीब 11 फीसदी तक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को जून में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 287 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,174 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसकी इनकम 38 फीसदी बढ़ कर 29335 करोड़ रु हो गयी।
अल्ट्राटेक सीमेंट
अल्ट्राटेक सीमेंट इस समय 7804 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 8900 रु का है। यानी आपको इस शेयर से 14 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। इसकी मार्केट वैल्यू इस समय करीब 2,25,304.58 करोड़ रु है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने जून में समाप्त तिमाही के लिए सालाना आधार पर 108.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,681 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो जानकारों की उम्मीदों से अधिक था। कंपनी की शुद्घ बिक्री सालाना आधार पर 35.6 फीसदी बढ़कर 11,327 करोड़ रुपये हो गई, जो अनुमान से थोड़ा कम है। ध्यान रहे कि यहां बताए गए लक्ष्य अनुमानित हैं। जरूरी नहीं कि शेयर ऊपर ही जाएं। वैसे भी शेयर बाजार अस्थिरता वाली जगह है। यहां जोखिम ले सकने वाले लोग ही निवेश करें।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
