नई दिल्ली, अगस्त 12। क्या आप अब भी एफडी को निवेश के लिए पहला ऑप्शन मानते हैं? अगर हां तो एक बार फिर से सोच लीजिए। क्योंकि एफडी की तरह ही एक और डेब्ट ऑप्शन है, जहां आप आपको एफडी से कहीं अधिक रिटर्न मिल सकता है। ये ऑप्शन है नॉन-कवंर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी)। एनसीडी पर आपको इतना ब्याज मिलेगा कि आप एफडी को भूल जाएंगे। फिलहाल एक कंपनी एनसीडी में निवेश का ऑप्शन लेकर आई है। जानते हैं बाकी डिटेल।
किस कंपनी का है ऑप्शन
इडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि कंपनी का सिक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर का उसका पब्लिक इश्यू 17 अगस्त, 2021 को खुलेगा। यह इश्यू 6 सितंबर, 2021 को बंद होगा। मगर कंपनी इसे जल्दी भी बंद कर सकती है। पब्लिक इश्यू का मतलब है कि ये आम लोगों के लिए भी खुलेगा। कंपनी इन पेपर्स पर सालाना 9.7 फीसदी तक का आकर्षक ऑफर दे रही है। इसकी तुलना में एसबीआई की एफडी पर अधिकतम 5.4 प्रतिशत ब्याज दर मिल रही है।
कितने समय के लिए करना होगा निवेश
इडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के एनसीडी में 36 महीने, 60 महीने और 120 महीने की अवधि वाली एनसीडी की आठ सीरीज हैं, जिनमें फिक्स्ड कूपन रेट (ब्याज दर) हैं। आप इनमें वार्षिक, मासिक या फिर एक साथ ब्याज पाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। एनसीडी के लिए प्रभावी वार्षिक ब्याज दर 9.09 प्रतिशत से 9.70 प्रतिशत तक है।
इन लोगों को मिलेगा और अधिक ब्याज
इस इश्यू में सभी कैटेगरी के उन निवेशकों को अधिकतम 0.2 प्रतिशत सालाना ज्यादा ब्याज की पेशकश की जाएगी, जो इडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज या इसकी समूह कंपनियों द्वारा पहले से जारी किए गए एनसीडी / बॉन्ड के धारक भी हैं। इस तरह ऐसे निवेशकों की अधिकतम ब्याज दर हो जाएगी 9.90 फीसदी। इडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरधारकों को भी 0.2 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा।
कंपनी कितनी राशि जुटाएगी
इडेलवाइस ने कहा कि वह इस इश्यू से 200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके अलावा 200 करोड़ रुपये का ओवर सब्सक्रिप्शन भी रखा गया है। यानी कुल इश्यू साइज 400 करोड़ रुपये का हो जाता है। प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपये है। इस इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का कम से कम 75 प्रतिशत कंपनी के मौजूदा लोन के ब्याज और मूलधन की चुकौती / प्री-पेमेंट के उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किये जाने का प्रस्ताव है।
बीएसई पर होंगे लिस्ट
एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने इस इश्यू को नेगेटिव आउटलुक के साथ एए रेटिंग दी है। वही आईसीआरए ने नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ए+ रेटिंग दी है। आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। इडेलवाइस ने कहा कि निवेशकों को लिक्विडिटी प्रदान करने के लिए एनसीडी को बीएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इक्विरस कैपिटल इस एनसीडी इश्यू की मैनेजर है। कॉर्पोरेट फाइनेंस में डिबेंचर मध्यम से लंबी अवधि के डेब्ट इंस्ट्रूमेंट हैं, जिनका उपयोग बड़ी कंपनियों द्वारा ब्याज की निश्चित दर पर पैसा उधार लेने के लिए किया जाता है। फिर कंपनियां इस पैसे का इस्तेमाल बिजनेस में किया जाता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications