नई दिल्ली, मार्च 21। अकसर जानकार सलाह देते हैं कि शेयर बाजार में पैसा कम से कम 1 साल के लिए लगाना चाहिए। एक साल के लिहाज से हर वर्ष ऐसे कई मौके आते हैं, जिन पर जानकार कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हैं। इन मौकों में नया साल, होली, दिवाली और बजट शामिल है। अब हाल ही में होली गयी है। यदि आप अगली होली तक के लिए कोई शेयर खरीदना चाहते हैं तो हम आपको 5 नाम बताते हैं। आगे बताए जाने वाले पांचों शेयरों में जानकारों ने खरीदारी की सलाह दी है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक लिस्ट में पहला नाम है। दरअसल आगे ब्याज दरें बढ़ने के संकेत हैं। यदि ऐसा होता है तो बैंक को फायदा मिलेगा। हाल ही में आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की नये डिजिटल इनिशिएटिव पर लगी हुई रोक खत्म कर दी। ये भी बैंक के लिए काफी अच्छा है। इस समय बैंक का शेयर 1,477.95 रु पर है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 8.21 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,725.00 रु रहा है।
टाटा इलेक्सी
टाटा ग्रुप की टाटा इलेक्सी इलेक्ट्रिक, ऑटोमेटेड और कनेक्टेड व्हीकल्स, 5जी और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स पर अधिक ध्यान देगी। इससे इसे ज्यादा फायदा होगा। इस समय कंपनी का शेयर 7,490.10 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 46,513.65 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 7,964.40 रु और निचला स्तर 2,580.75 रु रहा है।
टाटा स्टील
टाटा स्टील का मजबूत पक्ष है यूरोपीय ग्राहकों को रूसी स्टील का विकल्प उपलब्ध कराना। यूरोप में इसकी स्थिति मजबूत है। इस समय कंपनी का शेयर 1300.05 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.59 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,534.50 रु और निचला स्तर 688.35 रु रहा है। टाटा स्टील लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय स्टील बनाने वाली कंपनी है जो जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है।
वेलियंट ऑर्गेनिक्स
वेलियंट ऑर्गेनिक्स ज्यादा खर्च कर रही है और ऐसे उत्पाद बनाने पर काम कर रही है, जिनकी आपूर्ति चीन करता रहा है। इस समय कंपनी का शेयर 860.60 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,341.31 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,845.00 रु और निचला स्तर 794.70 रु रहा है। 1984 में शुरू की गयी ये एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।
केएसबी
केएसबी अपने बिजनेस के विस्तार के लिए काफी पैसा खर्च करने की योजना बना रही है। ऑर्डर बुक मजबूत होने के साथ साथ इसका कैश-फ्लो मजबूत है। इसलिए संभावना है कि यह लंबी अवधि में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। इस समय कंपनी का शेयर 1,144.55 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4,006.73 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,409.10 रु और निचला स्तर 744.80 रु रहा है। केएसबी औद्योगिक वाल्व निर्माण कंपनी है। इसकी शुरुआत 1960 में की गयी थी। अंत में एक बात का ध्यान रखें कि शेयर बाजार में अस्थिरता काफी रहती है। इसलिए नुकसान की भी संभावना रहती है। ऐसा नहीं है कि यहां केवल मुनाफा ही हो। इसलिए अपने जोखिम पर ही निवेश करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
