नई दिल्ली, नवंबर 14। 12 नवंबर को खत्म हुआ हफ्ता शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। मगर शेयर बाजार में बढ़ोतरी के साथ बंद होने में कामयाब रहा। हफ्ते में बेंचमार्क सूचकांकों में से प्रत्येक में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीते हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 619.07 अंक बढ़ कर 60,686.69 पर और निफ्टी 50 185.95 अंक चढ़ कर 18,102.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स एक बार फिर से 60,000 अंक के ऊपर आने में कामयाब रहा। इंफ्रा, एनर्जी, आईटी और ऑटो शेयरों ने शेयर बाजार को सहारा दिया, लेकिन बैंकों और फार्मा में हुई बिकवाली ने तेजी को सीमित रखा। बाजार ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक की थी, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की तरफ से हुई बिकवाली के बीच अगले तीन दिन बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। शुक्रवार को बाजार 1 फीसदी की बढ़त के साथ सप्ताह का अंत मजबूती के साथ कर पाया। इस दौरान 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 48 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
3आई इंफोटेक
3आई इंफोटेक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 1,152.67 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 46.41 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 48.70 रु से 71.30 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की तेजी के साथ 71.30 रु पर बंद हुआ। 46.41 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.46 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
गोलकुंड डायमंड
गोलकुंड डायमंड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 84.45 रु से 119.45 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 41.44 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 83.19 करोड़ रु है। 5 दिन में 41.44 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 119.45 रु पर बंद हुआ।
बेड लीजिंग
बेड लीजिंग भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.20 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 55.10 रु से 77.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.20 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 92.75 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 77.25 रु पर बंद हुआ।
विलियमसन मैगर
विलियमसन मैगर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 24.20 रु से 33.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 37.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 36.54 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 33.25 रु पर बंद हुआ।
सौम्या कंस्लटेंट्स
सौम्या कंस्लटेंट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 112 रु से 154.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 106.61 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 154.35 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
