नई दिल्ली, अक्टूबर 30। दिवाली आने वाली है। इससे पहले ही एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह दी है, जो आने वाले समय में बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने पहले कहा था कि एक एसेट क्लास के रूप में इक्विटी भारत जैसे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेगी। इसका अनुमान है कि पिछली कुछ तिमाहियों में कमजोर प्रदर्शन के बाद ऑटो और कैपिटल गुड्स कंपनियां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। बता दें कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने रिलायंस और एयरटेल सहित कुछ अच्छे स्टॉक्स चुने हैं। जानते हैं सभी के नाम।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
मजबूत एग्जेक्यूशन क्षमता, दमदार बैलेंस शीट और स्थिर ग्रोथ रेट के सहारे ब्रोकिंग फर्म का अनुमान है कि रिलायंस एक बढ़िया शेयर हो सकता है। इसके हर प्रोडक्ट और सर्विस पोर्टफोलियो में लंबी अवधि की संभावनाएं हैं। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार निवेशक स्टॉक को मौजूदा रेट पर खरीद सकते हैं। साथ ही 2336 रुपये तक गिरने पर और जोड़ सकते हैं। इसके लिए 2986 रुपये का लक्ष्य है।
भारती एयरटेल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने भारती एयरटेल में भी खरीदारी की सलाह दी है। इसे आप मौजूदा भाव पर खरीद सकते हैं। जबकि 810 रु के लक्ष्य के लिए इसमें 623 रु तक गिरने पर और पैसा लगाया जा सकता है। एयरटेल की कंपनी पॉजिशन काफी मजबूत है। दूसरे इसका अफ्रीकी बिजनेस भी बढ़िया चल रहा है।
लार्सन एंड टुब्रो
लार्सन एंड टुब्रो को खरीदें, जबकि शेयर के 1598 रु तक गिरने पर पोर्टफोलियो में इसकी मात्रा बढ़ाएं। इस शेयर के लिए अगली दिवाली तक 2077 रु का टार्गेट है। इसके पास मजबूत ऑर्डर बुक (3.2 लाख करोड़ रुपये), हेल्दी स्वस्थ बैलेंस शीट और मजबूत सर्विस बिजनेस है।
अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स को अगली दिवाली तक मौजूदा स्तर पर 936 रु के लक्ष्य के साथ खरीदें। यदि यह शेयर 695 रु तक गिरता है तो इसमें और पैसा लगाया जा सकता है। विश्व अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने से मांग में सुधार होगा और इसके बंदरगाहों पर कामकाज बढ़ने का कंपनी को लाभ मिलेगा।
सीईएससी
सीईएससी के लि एचडीएफसी सिक्योरिटीज का टार्गेट प्राइस 113 रु है। जबकि आप इसे मौजूदा स्तरों पर खरीद सकते हैं और यदि यह 84.5 रु तक गिरे तो इसमें और हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं।
एरिस लाइफसाइसेंज
एरिस लाइफसाइसेंज को मौजूदा भाव पर खरीद कर 725 रु तक गिरने पर इसमें और हिस्सेदारी बढ़ाई जा सकती है। इस शेयर के लिए 966 रु का टार्गेट रखा गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज का मानना है कि ये कंपनी घरेलू बाजार (क्रोनिक एरिया) पर ध्यान दे रही और मजबूत ऑपरेटिंग, शुद्ध मार्जिन प्रोफाइल और शुद्ध नकद बैलेंस शीट कंपनी में निवेश के लिए सही है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज
ब्रोकिंग फर्म अगले दो तिमाहियों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने पर दांव लगा रही है और अगर ऐसा होता है, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख लाभार्थियों में से एक होगी। निवेशक मौजूदा स्तर पर स्टॉक को खरीद सकते हैं और अगली दिवाली तक 227 रुपये के लक्ष्य के लिए 167 रुपये तक गिरने पर इसमें और खरीदारी कर सकते हैं। इसने 106 रु के लक्ष्य के साथ नेटवर्क 18 को भी खरीदने की सलाह दी है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
