नयी दिल्ली। केनरा बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैंक की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। केनरा बैंक ने एक नयी डिपॉजिट स्कीम पेश की है, जिसे केनरा यूनीक नाम दिया गया है। केनरा यूनीक स्कीम में निवेश करन वालों को अधिक ब्याज और हर तीन महीनों में ब्याज का भुगतान पाने का ऑप्शन मिलेगा। ज्यादा ब्याज के कारण ही इस योजना को गोल्डन रिटर्न डिपॉजिट स्कीम भी कहा गया है। केनरा बैंक ने पूरी जानकारी दी है कि आपको कितने दिन के लिए इस स्कीम में निवेश करना होगा। आइए जानते हैं केनरा यूनीक की डिटेल।
निवेश का समय और ब्याज दर
केनरा यूनीक में आपको 1111 दिनों यानी 3 साल और 16 दिन के लिए पैसा जमा करना होगा। मगर इस पैसे पर आपको बढ़िया रिटर्न भी दिया जाएगा। केनरा बैंक की इस डिपॉजिट स्कीम में निवेशकों को 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। आप अपनी मर्जी से मिलने वाले ब्याज का भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। इनमें तीन महीने पर ब्याज लिया जा सकता है।
कितना करना होगा निवेश
आप चाहें तो केनरा यूनीक स्कीम में मैच्योरिटी पर ही पूरा पैसा ले सकते हैं। जहां तक निवेश की रकम का सवाल है तो कम से कम 25000 रु केनरा बैंक की नयी स्कीम में जमा करने होंगे। अधिकतम निवेश की लिमिट 2 करोड़ रु रखी गयी है। यह एक एफडी स्कीम ही है, मगर इसमें आपको सामान्य एफडी से 0.10 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा।
कैसे करें निवेश
केनरा यूनीक में आप घर बैठे निवेश कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल बैंकिंग या नेटबैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो केनरा बैंक की करीबी शाखा में जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके भी अधिक जानकारी ली जा सकती है। आगे जानिए केनरा बैंक की सामान्य एफडी की ब्याज दरें।
1 साल से कम तक की एफडी पर ब्याज दर
केनरा बैंक ने 8 फरवरी 2021 को एफडी दरों में बदलाव किया था। इस समय बैंक 7 से 45 दिन की एफडी पर 2.98 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं 46 से 90 दिनों की एफडी पर 3.96 फीसदी, 91 दिन से लेकर 179 दिनो की एफडी पर 4.06 फीसदी और 180 दिन से लेकर 1 साल से कम तक की अवधि पर आपको 4.52 फीसदी ब्याज मिलेगा।
जानिए बाकी अवधियों की ब्याज दरें
केनरा बैंक 1 साल की एफडी पर 5.30 फीसदी, एक से दो साल के बीच की एफडी दर 5.30 फीसदी, 2 से 3 साल की एफडी पर 5.51 फीसदी और 3 से 5 साल की एफडी पर 5.61 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी तरह अगर आप केनरा बैंक में 5 साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि के लिए एफडी कराएं तो सालाना ब्याज दर 6 फीसदी होगी। सीनियर सिटीजन को केनरा बैंक 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
