नई दिल्ली, फरवरी 15। आने वाले समय में ड्रोन्स की मांग में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे वे कंपनियां जो ड्रोन बनाती हैं उन्हें काफी फायदा होगा। उनका व्यापार बढ़ेगा और इनकम के साथ प्रोफिट भी। अभी ड्रोन का इस्तेमाल कम होता है, लेकिन आने वाले कुछ सालों में इनका उपयोग बढ़ जाएगा। खास कर कृषि सेक्टर में इनका इस्तेमाल बढ़ेगा। वैसे भी सरकार ने बजट में फसलों पर स्प्रे करने के लिए ड्रोन की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं विदेशों से जो ड्रोन आते हैं उनके आयात पर बैन लगा दिया गया है। इससे घरेलू कंपनियों को काफी फायदा होगा। नतीजे में उनके शेयर फायदा कराएंगे। यदि आप किसी ड्रोन कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको यहां 4 कंपनियों की जानकारी देंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।
पारस डिफेंस एंड स्पेस
देश में कई रक्षा उपकरण निर्माता कंपनियां हैं, लेकिन उनमें से किसी के पास भी उस तरह का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो नहीं है जैसा पारस के पास है। यह रक्षा और स्पेस ऑप्टिक्स के लिए सामान बनाती है। इनमें स्पेस कैमरे, इंफ्रेयर्ड डिवाइसेज आदि शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में इजराइल, लातविया और इटली की कुछ यूएवी यानी ड्रोन्स बनाने वाली कंपनियों से साथ हाथ मिलाया है, जो इसे ड्रोन सेगमेंट में प्रमुख कंपनी बनने में मदद करेंगी। कंपनी का शेयर इस समय 660 रु के करीब है। इसका 6 महीनों का रिटर्न करीब 34 फीसदी रहा है।
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है, जो एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम करती है। 23 दिसंबर 1940 को स्थापित, एचएएल आज दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा उपकरण निर्माताओं में से एक है। एचएएल ने 1942 की शुरुआत में भारतीय वायु सेना के लिए हार्लो पीसी-5, कर्टिस पी-36 हॉक और वुल्टी ए-31 वेंजेंस विमानों का निर्माण शुरू कर दिया था। ये यूएवी की भी एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी का शेयर इस समय 1,334 रु पर है। इसके 6 महीनों का रिटर्न 24.4 फीसदी रहा है।
जेन टेक्नोलॉजीज
1993 में स्थापित जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड दुनिया भर में रक्षा और सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक लड़ाकू प्रशिक्षण समाधानों को डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण करती है। जेन टेक्नोलॉजीज इंडिविजुअल और कलेक्टिव ट्रेनिंग कैपिबिलिटीज को सपोर्ट करने के लिए 40 से अधिक अलग अलग लाइव फायर, लाइव इंस्ट्रुमेंटेड, वर्चुअल और रचनात्मक प्रशिक्षण प्रणालियों का उत्पादन करती है। कंपनी जरूरत के अनुसार ड्रोन बनाती है। इनमें हैवी लिफ्ट लॉजिस्टिक ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम भी शामिल है। इसका शेयर इस समय करीब 208 रु पर है। कंपनी का 6 महीनों का रिटर्न 144.34 फीसदी रहा है।
रतन इंडिया एंटरप्राइजेज
ये भी एक ड्रोन निर्माता है। रतन इंडिया एंटरप्राइजेज के और भी कई बिजनेस हैं। इस कंपनी पर कोई लोन भी नहीं है। कंपनी का शेयर इस समय 46.75 रु के आस पास है। इसका 6 महीनों का रिटर्न नुकसान वाला रहा है। मगर इसके आगे फायदा कराने की उम्मीद है।
आज कैसा है शेयर बाजार
आज शेयर बाजार में तेजी है। करीब पौने 2 बजे सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की तेजी दिखा रहा है। इसके साथ ही सेंसेक्स फिर से 57,400 के ऊपर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications