Financial Planning for Retirement: जीवन जीने के सबके अपने अलग-अलग प्लान होते हैं। कोई इंसान जल्दी रिटायरमेंट लेना चाहता है, तो कोई पूरी जिंदगी काम करना चाहता है। अगर आपने 40 से 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट का प्लान बना रखा है, तो आपको इसके लिए पहले से अपनी फाइनेंशियल स्ट्रेटजी भी तैयार रखनी चाहिए। क्योंकि बिना एक सही फाइनेंशियल स्ट्रेटजी बनाए अगर आप रिटायरमेंट ले लेते हैं तो आपको पैसों की जबरदस्त दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
इस चीज को अवॉइड करने के लिए कुछ ऐसी तकरीब है, जिन्हें अपनाकर आप रिटायरमेंट के बाद भी मजे से जीवन जी सकते हैं। अगर आप जल्दी रिटायर होना चाह रहे हैं, तो आपकी फाइनेशियल प्लानिंग भी उतनी मजबूत होनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपको इन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपका काम काफी आसान हो जाएगा।

सीमत करें अपने खर्च
आप जल्दी रिटायरमेंट लेना चाहते हैं और ज्यादा पैसे बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने खर्च को सीमित करना सबसे जरूरी है। इसके लिए आप फालतू खर्च को कट करके उस पैसे को बचत में लगा सकते हैं। पैसे बचाने के लिए आपको फंड एनालिसिस और थोड़े अनुशासन की जरूरत भी पड़ती है। सैलरी कम हो या ज्यादा अगर आप बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो आपको जितने हो सके उतने पैसे बचाने चाहिए। इसके लिए आप फालतू खर्च से बचें साथ ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करें। इसके अलावा जितना काम हो सके लोन भी उतने ही काम रखें और आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
इन्वेस्टमेंट के लिए भी चुने सही विकल्प
आपको अगर अपने पैसों को बढ़ाना है तो उसके लिए उन्हें सही जगह इन्वेस्ट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मल्टी फंड एलोकेशन भी कर सकते हैं। जिसके तहत कुछ पैसे इक्विटी शेयर्स में जाते हैं, कुछ पैसे गोल्ड में जाते हैं और कुछ म्युचुअल फंड में जाते हैं। बताते चलें कि अगर आप लंबे समय तक म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपको 12 प्रतिशत तक ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा कंपाउंडिंग वाली स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करना भी फायदेमंद रहता है, क्यूंकि इसमें आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता।
फंड कैलकुलेशन है सबसे जरूरी
अगर आप जल्दी रिटायरमेंट लेने वाले हैं तो आपको यह प्लान कर लेना चाहिए कि आपके बुढ़ापे में कितने पैसों की जरूरत होगी। बहुत सारे विशेषज्ञों के मुताबिक फंड को लेकर 30 गुना का नियम अपनाना बहुत सही होता है। इसका मतलब होता है कि जब आप रिटायर हो रहे हैं तो उस समय आपका जितना सालाना खर्चा है, आपका रिटायरमेंट फंड उसे 30 गुना ज्यादा होना चाहिए।
जैसे अभी आपका खर्च आप 1 साल में 9 लाख रुपए है और आपकी उम्र 45 साल है, तो रिटायरमेंट के लिए इस उम्र तक आपके पास 2 करोड़ 70 लाख रुपए तक का बैलेंस तो होना ही चाहिए। इसके लिए सही स्कीम में ज्यादा इन्वेस्ट करना भी बहुत जरूरी है।
बढ़ानी होगी आमदनी
पैसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका है इनकम बढ़ाना। अगर आप ज्यादा पैसे कमाते हैं, तभी ज्यादा पैसे बचा भी पाएंगे। जैसे अभी आपने नौकरी शुरू की है और 23, 24 साल के अंदर आपकी सैलरी 1 लाख रुपए के आसपास हो जाती है, तो आप अपनी इनकम में से 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे कुछ सालों के अंदर आपको जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। इसके लिए आप बिजनेस या अपनी नौकरी के साथ कोई फ्रीलांसिंग काम भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications