Online E Driving Licence: पहले लोगों को लाइसेंस प्राप्त करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और इसमें काफी समय भी लगता था। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए नियम के मुताबिक आपकी ईमेल आईडी पर आपको अपना ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। हालांकि यह रूल 1 अप्रैल से लागू किया जाना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बात की घोषणा साल 2024 के अंतिम बजट के दौरान की गई है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग के द्वारा अब वाहन चालकों को 1 अप्रैल 2024 के बाद से आरसी और लाइसेंस के लिए स्मार्ट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। अब आपको ई-लाइसेंस और ई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो आपके ईमेल और डिजिलॉकर पर आपको मिल जाएगा।

सरकार द्वारा ई-लाइसेंस जारी किए जाने के बाद लोगों को काफी ज्यादा सुविधा हो जाएगी क्योंकि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद लोगों को फिजिकल आरसी और लाइसेंस लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। आपके मोबाइल में ही आपका लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन रहेगा जिसे आप दिखा सकते हैं और वह वैलिड भी माना जाएगा।
हालांकि सरकार को ई-लाइसेंस और ई-रजिस्ट्रेशन जारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी कई जगहों पर पुलिस और अन्य कार्यालय के द्वारा आरसी और लाइसेंस के लिए सिर्फ फिजिकल डॉक्यूमेंट को ही मान्यता दी जाती है, इस मामले में ऑनलाइन डॉक्युमेंट मान्य नहीं होते हैं। ऐसा करने के बाद हो सकता है कि इन सरकारी विभागों और पुलिस प्रशासन के द्वारा इस बात को मान्यता न दी जाए।
लेकिन अगर सरकार नियम जारी करती है तो उसे सबको मानना ही पड़ेगा। जारी किए गए ई-लाइसेंस में ई-सिगनेचर और डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा भी होगी। इसके लिए डिजिलॉकर को पहले से भी ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश जारी है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको लाइसेंस चार्ज के अलावा स्मार्ट कार्ड आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 200 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। लेकिन इस बार के अंतिम बजट के दौरान हुई घोषणा के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए किसी भी तरह के स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आपको ऑनलाइन ही ई-लाइसेंस और ई-रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा, तो आपको फिजिकल स्मार्ट कार्ड के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा परिवहन मंत्रालय के इस फैसले से लोगों को कम समय में अपना लाइसेंस मिल जाएगा और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी आरसी जाने होने में पहले जितना समय नहीं लगेगा। इसके अलावा जो फिजिकल स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करने का टाइम लगता था वह भी काफी ज्यादा काम हो जाएगा और इस कारण लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि ई-आरसी स्मार्ट कार्ड के मुकाबले काफी जल्दी मिल जाती है।
सरकार द्वारा ऑनलाइन लाइसेंस और आरसी का नियम लाने से अब आप कहीं भी आसानी से अपना लाइसेंस और आरसी दिखा सकते हैं। ऐसे में आपको बार-बार गाड़ी निकलने से पहले लाइसेंस चेक नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि आप मोबाइल से कहीं भी और कभी भी किसी को भी अपना लाइसेंस तुरंत दिखा सकते हैं। फिलहाल राजस्थान में ये सेवा लागू की जाने वाली है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
