नई दिल्ली, मार्च 6। रूस-यूक्रेन विवाद का असर गोल्ड के रेट पर पड़ रहा है। जब यह यह संघर्ष शुरू हुआ है, तब से सोने का रेट काफी तेजी से बढ़ा हैं। लेकिन जानकारों की मानें तो अभी गोल्ड का रेट काफी ऊपर जा सकता है। ऐसे में गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए एक मौका हो सकता है। गोल्ड का रेट भारत के साथ साथ विदेशी बाजारों में तेजी से बढ़ा है। आमतौर पर जब दुनिया में खतरा बढ़ता है, तो लोग सोने में निवेश करने लगते हैं। इससे ही रेट तेजी से ऊपर जाता है। आइये जानते हैं कुछ समय में कहां तक जा सकता है गोल्ड का रेट।
रूस है सोने का मुख्य उत्पादक देश
दुनिया के कुछ ही देशों में सोने का खनन होता है। उनमें से एक देश है रूस। लेकिन इस वक्त रूस और यूक्रेन का विवाद चल रहा है। इसके चलते दुनिया के ज्यादातर देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसके चलते रूस से सोना निर्यात हो पान कठिन हो रहा है। गोल्ड का रेट बढ़ने का यह भी एक बड़ा कारण है। इसके चलते भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड का रेट 4.66 फीसदी की तेजी के साथ 52,559 रुपये के स्तर पर आ चुका है। वहीं स्पॉट गोल्ड का रेट 4.30 फीसदी बढ़कर 1,970.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। यह तेजी डॉलर के टर्म में 40 डॉलर के आसपास है।
अब जानिए कहां तक जा सकता है गोल्ड का रेट
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (रिसर्च) अनुज गुप्ता के अनुसार भू-राजनीतिक तनाव के बीच, रूस पर प्रतिबंध के साथ-साथ इक्विटी बाजारों में बिक्री और करेंसी की वैल्यू में गिरावट के चलते गोल्ड की मांग बढ़ रही है। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का रेट 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और एमसीएक्स पर 54,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक जा सकता है।
जानिए एक और जानकार की राय
वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल की मानें तो गोल्ड की कीमतें 1,970 डॉलर प्रति औंस के प्रतिरोधी स्तर के पास आ चुकी हैं। यह बीते 2 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है। रूस-यूक्रेन विवाद और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक जोखिम के चलते फेड नीति में बदलाव के बावजूद बढ़ती मुद्रास्फीति के चते सोने की खरीदारी में बढ़त देखी जा रही है। इनके अनुसार अल्पावधि में कमोडिटी मार्केट में सोने का रेट 2,050 डॉलर प्रति औंस के पास तक भी जा सकता है। वहीं अगर भारत में देखा जाए तो यह कुछ समय में ही 53,800 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर के प्रतिरोधी स्तर तक जा सकता है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications