नयी दिल्ली। एफडी निवेश के लिहाज से काफी पसंद किया जाने वाला ऑप्शन है। इसकी दो खास वजह हैं। पहला गारंटीड रिटर्न और दूसरा पैसे की सुरक्षा। हालांकि ब्याज दरों में आई भारी गिरावट के बाद एफडी निवेश का उतना अच्छा ऑप्शन नहीं रह गया है। इसलिए बैंक एफडी के साथ अब एक खास ऑफर दे रहे हैं। कुछ ऐसे बैंक हैं जो एफडी कराने पर हेल्थ इश्योरेंस दे रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे दो बैंकों की डिटेल देंगे, जिनमें डीसीबी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इन दोनों बैंकों में आपको एफडी कराने पर हेल्थ कवर भी मिलेगा।
कैसे मिलता है हेल्थ इंश्योरेंस
डीसीबी बैंक ने एफडी पर हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के साथ पार्टनरशिप की है। गौरतलब है कि बैंक जो हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी एफडी पर ऑफर करते हैं उनमें काफी फर्क हो सकता है। आईसीआईसीआई बैंक ने एपडी कराने वाले ग्राहकों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा 2019 में शुरू की थी। एफडी के साथ हेल्थ कवर ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। निवेश राशि पर ब्याज के साथ आपको हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलेगा।
क्या हैं डीसीबी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के प्लान
अच्छी बात ये है कि दोनों ही बैंक मौजूदा ब्याज दर के साथ हेल्थ कवर देंगे। हेल्थ कवर के लिए ब्याज दरों में कमी नहीं की जाएगी। हालांकि इन दोनों बैंकों में आपको अलग-अलग अवधियों के लिए हेल्थ कवर मिलेगा। डीसीबी बैंक 700 दिन, जबकि आईसीआईसीआई बैंक 2 साल के लिए आपको हेल्थ कवर देगा। यानी डीसीबी बैंक आईसीआईसीआई बैंक से 30 दिन कम ये बेनेफिट देगा।
कितना निवेश होगा जरूरी
बैंकों एफडी पर मिलने वाला हेल्थ कवर भी न्यूनतम राशि के आधार पर मिलता है। यानी आपको ये बेनेफिट लेने के लिए कम से कम कितनी राशि की एफडी करानी होगी ये पहले से तय होता है। जहां तक इन दोनों बैंकों का सवाल है तो डीसीबी बैंक में कम से कम 10000 रु की एफडी पर ही आपको हेल्थ कवर मिलेगा। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक में 2 से 3 लाख रु की एफडी पर आपको हेल्थ इंश्योरेंस मिल जाएगा।
कितने का मिलेगा कवर
बैंक एफडी पर मिलने वाले हेल्थ इंश्योरेंस पर कवर सीमित होगा। आईसीआईसीआई बैंक में एफडी कराने पर मिलने वाला हेल्थ कवर गंभीर बीमारी के इलाज के लिए होता है। इसमें भी आपको अधिकतम 1 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। डीसीबी बैंक ने हेल्थ इंश्योरेंस बेनेफिट के लिए आयु लिमिट रखी है। इस बैंक में आयु का दायरा 50 से 70 वर्ष होना चाहिए।
नियम और शर्तों पर ध्यान देना जरूरी
अगर आप हेल्थ इंश्योरेंस के लिए करा रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे कि अक्सर बैंक 2 साल की एफडी पर आपको सिर्फ 1 साल का हेल्थ इंश्योरेंस देंगे। दूसरी बात बैंकों ने एफडी के लिए अधिकतम और न्यूनतम राशि भी तय की हुई होती है। इसलिए सभी निर्देशों और नियमों की जानकारी ठीक से हासिल करें। दूसरी बात सिर्फ हेल्थ इंश्योरेंस पर ध्यान न दें, बल्कि ब्याज दर भी देखें। जहां इस बेनेफिट के साथ ज्यादा ब्याज मिले वहां निवेश करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications