नई दिल्ली, मई 18। जब बात अपने पैसों की सुरक्षा, हाई रिटर्न और लिक्विडिटी की बात आती है तो सावधि जमा (एफडी) सबसे अच्छे निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। आप बैंकों में निर्धारित समयावधि के लिए एफडी करा सकते हैं, जिस पर आपको ब्याज मिलेगा। यह एफडी 7 दिन से 10 साल तक की होती है। एफडी में वैसे तो समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा नहीं होती, मगर बैंक थोड़ा को जुर्माना देकर आप एफडी में से पैसा निकाल सकते हैं। अब एफडी पर एक नया ऑफर भी मिल रहा है। ये है फ्री लाइफ इंश्योरेंस का। कुछ बैंक एफडी पर मुफ्त जीवन बीमा दे रहे हैं। जानते हैं इन बैंकों की डिटेल।
डीसीबी बैंक की सुरक्षा एफडी
डीसीबी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट ग्राहकों को तीन साल की अवधि के लिए 50 लाख रुपये तक का मुफ्त जीवन बीमा कवरेज देने के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाया है। फ्री जीवन बीमा 18 से 54 वर्ष के बीच के निवेशकों के लिए उपलब्ध है। आपको यहां कम से कम तीन साल की एफडी करानी होगी। न्यूनतम एफडी 10000 रु की होगी।
कितनी होगी बीमा राशि
बीमा राशि एफडी राशि के बराबर होगी। इसकी अधिकतम लिमिट 50 लाख रुपये तक होगी। मगर ध्यान रहे कि मुफ्त जीवन बीमा केवल पहले तीन वर्षों के लिए उपलब्ध है और इसे रिन्यू नहीं कराया जा सकता। निवेशक की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी जीवन बीमा कवरेज की मांग कर सकता है। वहीं एफडी में जमा पैसे पर नॉमिनी व्यक्ति चाहे तो वर्तमान ब्याज दर के साथ खाते को समय से पहले बंद कर सकता है या एफडी को मैच्योरिटी तक जारी रख सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक की एफडी लाइफ
आईसीआईसीआई बैंक एफडी गारंटीड रिटर्न के साथ-साथ जीवन बीमा सुरक्षा ऑफर करती है। अगर आप कम से कम 2 साल के लिए 3 लाख रुपये या उससे अधिक की एफडी कराएं तो आपको एक साल के लिए 3 लाख रुपये का स्टैंडर्ड जीवन बीमा मिलेगा। इस एफडी के लिए आयु सीमा 18 से 50 साल है। आप किसी के साथ मिल कर भी आईसीआईसीआई बैंक की एफडी लाइफ में निवेश कर सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक श्योरकवर एफडी
एचडीएफसी बैंक की श्योरकवर एफडी भी फ्री लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करती है। एचडीएफसी बैंक श्योरकवर एफडी बुक करने पर आपको पहले साल के लिए एफडी राशि के बराबर ही जीवन बीमा कवर मिलेगा। श्योरकवर एफडी में रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट के समान ब्याज मिलता है। 18 से 50 वर्ष की आयु का व्यक्ति एचडीएफसी बैंक श्योरकवर एफडी में निवेश कर सकत है।
अधिकतम कितना निवेश
एचडीएफसी बैंक श्योरकवर एफडी में आपको कम से कम 2 लाख रु और अधिकतम 10 लाख रु का निवेश करने की अनुमति है। एचडीएफसी बैंक श्योरकवर एफडी में आप कम से कम एक साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। श्योरकवर एफडी में आप मासिक या त्रैमासिक आधार पर ब्याज प्राप्त करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। यह सभी एफडी ऑप्शन बेस्ट हैं, जिनमें आपको ब्याज के साथ साथ फ्री इंश्योरेंस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
