नई दिल्ली, दिसंबर 2। अमीर बनना कठिन नहीं है, लेकिन जरूरत है कि लोग अलर्ट रहें। क्योंकि करोड़पति बनने के मौके तो अक्सर आते रहते हैं, लेकिन लोग उनको अनदेखा कर देते हैं। अगर यह बात समझ न आ रही हो तो डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डाली जा सकती है। आज की तारीख में भी डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 15 रुपये से कुछ ही ज्यादा है। लेकिन इस क्रिप्टोकरेंसी ने भी लोगों को करोड़पति बनाया है। इसके अलावा यहां पर यह भी जाना जा सकता है कि डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट कहां तक जा सकता है। आइये जानते हैं इससे जुड़े हुए आंकड़े।
पहले जानिए 2017 में किस रेट पर थी डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी
डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट आज करीब 15 रुपये से कुछ ज्यादा चल रहा है। लेकिन यह क्रिप्टोकरेंसी आज से कुछ साल पहले यानी 2017 में केवल 0.014 पैसे में मिल रही थी। यानी 1 पैसे में भी कई डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी खरीदी जा सकती थीं। अगर किसी ने उस वक्त डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी में ठीक ठाक निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
आइये जानते हैं आज क्या हाल है डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी का
आज यानी 2 दिसंबर 2021 को डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 15.44 रुपये पर चल रहा है। इसने आज 15.14 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया है तो 16.29 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। इस रेट पर डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये है। जहां तक रिटर्न की बात है तो डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने इसी साल में ही 4,234.76 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अब जानिए कैसे डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने बनाया करोड़पति
डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इसी साल के शुरुआत में डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी इस वक्त वैल्यू 41 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
लेकिन अगर किसी ने 2017 में डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.1 करोड़ रुपये हो गई है। डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी ने 2017 से लेकर अब तक करीब 11000 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस दौरान डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 0.014 पैसे से बढ़कर 15 रुपये से ऊपर निकल चुका है।
जानिए क्यों चर्चा में रहती है डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी
एलोन मस्क जैसी मशहूर हस्तियों और अरबपतियों की बदौलत डॉगकोइन हरदम चर्चा का विषय बनी रहती है। 2013 में यह करेंसी एक मजाक के साथ शुरू हुई थी,जो बाद में एक प्रमुख क्रिप्टोक्यरेंसी बन गई। इस वक्त इसको बिटकॉइन जैसी अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी जैसा माना जाता है।
डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट कहां तक जा सकता है
डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी इस वक्त दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल है। मौजूदा रेट के रुझान के अनुसार डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट 1 डॉलर के पार निकल सकता है। डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी में इस दौरान कुछ नई सुविधाएं भी जोड़ी जा सकती हैं। वहीं जानकारों के पैनल ने बताया है कि डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट वर्ष 2025 तक 1.21 डॉलर (90.75 रुपये) के स्तर तक जा सकता है। वहीं डॉग कॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट वर्ष 2030 तक 3.60 डॉलर (270 रुपये) तक जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को काफी फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications