Diwali 2025; 5 Smart Investment Ideas: दिवाली और खास कर धनतेरस के मौके पर भारत में सोने-चांदी के सिक्के,आभूषण समेत अन्य चीजें खरीदने की परंपरा है। इसके साथ ही कुछ लोग इन मौकों पर निवेश के नजरिए से सोना और चांदी खरीदते हैं। सोना और चांदी में निवेश करना एक पारंपरिक तरीका भी है।

हालांकि, आज के समय में निवेश के दर्जनो ऑप्शन उपलब्ध हैं। तो चलिए आज हम आपको यहां पर 5 ऐसे स्मार्ट निवेश ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप चाहें तो अपनी समझ और जानकारी के साथ वित्तीय क्षमता के अनुसार प्लानिंग कर सकते हैं...
डिजिटल गोल्ड
सोना में निवेश करना एक सदाबहार विकल्प है, जिसकी वैल्यू समय बढ़ने के साथ बढ़ती जाती है। हालांकि आज के समय में पारंपरिक तौर पर फिजिकल सोने में निवेश के बजाए डिजिटल गोल्ड में निवेश करना स्मार्ट विकल्प है। डिजिटल गोल्ड में इसके भंडारण यानी इसे रखने की कोई चिंता नहीं होती है। फिनटेक ऐप या ऑनलाइन ज्वेलर्स से आप 10 रुपये से भी सोना खरीद सकते हैं। यह सोना कंपनी के वॉल्ट में फिजिकल रूप से सुरक्षित रहता है।
गोल्ड ETF और गोल्ड म्यूचुअल फंड
यह पेपर गोल्ड है जो शेयर बाजार की तरह खरीदा-बेचा जाता है। ETF में फंड कंपनियां फिजिकल गोल्ड या गोल्ड फ्यूचर्स रखती हैं। इसका फायदा यह है कि इसे डिमैट खाता से तुरंत खरीदा-बेचा जा सकता है। शुद्धता या भंडारण की चिंता नहीं। इसमें छोटी राशि यानी बहुत कम पैसे से भी निवेश संभव है।
गोल्ड लिंक्ड साधन
इनमें गोल्ड फ्यूचर्स, गोल्ड माइनिंग कंपनियों के शेयर या कमोडिटी फंड शामिल हैं। इसमें सोने की कीमत बढ़ने पर ज्यादा मुनाफे की संभावना होती। इसमें जोखिम ज्यादा होती है इसलिए इसमें निवेश के लिए ज्यादा अनुभव की जरूरत होती है।
एसजीबी: टैक्स-फ्री गोल्ड का सबसे बेहतरीन विकल्प
आरबीआई द्वारा समर्थित सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आठ साल बाद भुनाने पर 2.5% सालाना ब्याज और पूरी टैक्स छूट मिलता है। अगर आप पहले बेचने का फैसला करते हैं, तो एक साल बाद के मुनाफे पर 12.5% टैक्स लगता है। ये बॉन्ड सुरक्षा, स्थिर रिटर्न और मैच्योरिटी पर जीरो टैक्स लगता है। लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश करने का एक स्मार्ट तरीका।
सोने से परे रियल एस्टेट, एफडी या स्टॉक में निवेश
अपने पोर्टफोलियों में विविधता लाएं। इसके लिए सोने के अलावा अन्य निवेश ऑप्शन जैसे स्टॉक्स, सावधी जमा (यानी एफडी), रियल एस्टेट या आरईआईटी जैसे ऑप्शन में निवेश करना चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
