Diwali Bonus: त्योहारी सीजन के बीच दिवाली से पहले तमाम केंद्रीय कर्चमारियों के चहरे में मुस्कान बिखर गई है, क्योंकि केंद्र सरकार ने हर बार की तरह बोनस (Bonus) के साथ महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान कर दिया है।
सरकार के ऐलान से तमाम देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के परिवार में दिवाली से पहले ही खुशियों छा गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दिवाली पर सरकार किसे यानी किन कर्मचारियों को कितना बोनस देती है और इस बार किसे कितना फायदा होने वाला है। तो चलिए जानते हैं...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी!
सरकार ने इस साल केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ दो-दो खुशखबरी दी है। सरकार ने पहले बोनस का ऐलान किया और फिर महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा किया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से अब डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। यानी अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी जुड़कर आएगा। इससे पहले मार्च 2025 में भी 2% की बढ़ोतरी हुई थी, तो कुल मिलाकर एक साल में 5% का फायदा मिल चुका है।
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस
जहां एक और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी के महंगाई भत्ते का ऐलान किया गय है, वहीं, रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है। इस स्कीम से करीब 11 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिनमें लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, स्टेशन मास्टर और गार्ड जैसे फ्रंटलाइन स्टाफ शामिल हैं।
हर कर्मचारी को मैक्सिमम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। सरकार ने यह घोषणा 29 सितंबर को की थी और दशहरा से पहले ही यह रकम खातों में पहुंच गई है।
रेलवे के अलावा केंद्र सरकार ने ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को भी 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस दे रही है। यह बोनस सीधे अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
मान लिजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो महंगाई भत्ता 3% बढ़ने पर हर महीने 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। चूंकि यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू है, इसलिए अक्टूबर में तीन महीने का एरियर यानी 1,620 रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी मिलेगा। यानी अक्टूबर की सैलरी में कुल मिलाकर करीब 2,160 रुपये अधिक सैलरी मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications