देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. जल्द ही इस साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है. आज हम निवेश के लिए कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में जानेंगे. जिसमें निवेश कर आपको कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होगी. चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

अगर आप बचत को किसी प्लेटफॉर्म में निवेश कर मोटा फंड बनाना चाहते हैं या फिर चाहते हैं कि कोई ऐसा प्लेटफॉर्म मिल जाएं, जिसमें गारंटी रिटर्न हो. तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम निवेश के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बारे जानेंगे. इसके साथ ही ये भी जानेंगे की आपको इनमें निवेश करके कैसे फायदा मिल सकता है.
म्यूचुअल फंड
सबसे पहले बात करते हैं, म्यूचुअल फंड के बारे में. एक स्मार्ट निवेशक वहीं होता है, जो अपने पोटफॉलियों में अलग-अलग निवेश प्लेटफॉर्म को शामिल करें. जैसे कुछ सुरक्षित प्लेटफॉर्म( बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम ) और कुछ असुरक्षित प्लेटफॉर्म, जिनमें अच्छा रिटर्न मिल जाएं. म्यूचुअल फंड में आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. एसआईपी (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश करने का बेहतरीन विकल्प है. एसआईपी के जरिए आप मात्र 100 रुपये में भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं.
ये ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है. हालांकि इसमें निवेश म्यूचुअल फंड के एक्सपर्ट द्वारा किया जाता है. अगर आप डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में विश्वास रखते हैं, तो उसमें म्यूचुअल फंड एसआईपी को जोड़ सकते हैं.
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश करने का बेहतरीन विकल्प है. क्योंकि इसमें उन्हें सामान्य ब्याज से 0.50 फीसदी ब्याज ज्यादा मिल जाता है. वहीं ये निवेश करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है. फिक्सड डिपॉजिट में आप अपने अनुसार राशि और अवधि चुन सकते हैं.
अलग-अलग बैंक अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर ऑफर करती है. अगर आप चाहे तो जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल सकते हैं. हालांकि इसका असर आपके ब्याज दर पर पड़ता है.
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट भारत सरकार द्वारा ऑफर की गई खास स्कीम है. इस स्कीम की अवधि पांच साल की होती है. इसमें आपको पांच साल निवेश करने पर 7. 50 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है. अगर आपके पास सिंगल अकाउंट है, तो आप 1000 रुपये से लेकर 4,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं ज्वाइंट अकाउंट में आप 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications